फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Geo Scientist Final Result 2026 Declared: Check Result PDF and Selected Candidates

यूपीएससी: संयुक्त भू-वैज्ञानिक का अंतिम परिणाम जारी, फरहीन और पीयूष लिस्ट में शीर्ष पर, कितनों का हुआ चयन?

Sat, 17 Oct 2026 12:19 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 17 Oct 2026 12:19 PM IST
सार

यूपीएससी ने कंबाइंड जियो साइंटिस्ट फाइनल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर परिणाम की पीडीएफ देखकर अपना नाम और चयन की स्थिति जांच सकते हैं।
 

विज्ञापन
UPSC Geo Scientist Final Result 2026 Declared: Check Result PDF and Selected Candidates
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : LinkedIn: UPSC

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने जियो साइंटिस्ट परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है।

विज्ञापन


उम्मीदवार पीडीएफ में दिए गए सर्च बॉक्स की मदद से अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर खोज सकते हैं। सूची में नाम दर्ज होने पर अभ्यर्थी अपने चयन की स्थिति की पुष्टि कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परिणाम से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना भी देखें।

विज्ञापन
Trending Videos

कब हुई थी प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा?

यूपीएससी जियो साइंटिस्ट भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 को किया गया था। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा 20 और 21 जून 2026 को आयोजित की गई थी।

मुख्य परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए पात्र माने गए। अब आयोग ने अंतिम परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें विभिन्न पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों की जानकारी दी गई है।

शीर्ष पांच उम्मीदवारों के नाम जारी

यूपीएससी जियो साइंटिस्ट फाइनल रिजल्ट 2026 में जियोलॉजिस्ट ग्रुप ए के शीर्ष पांच उम्मीदवारों के नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर इस प्रकार हैं।

जियोलॉजिस्ट ग्रुप ए: शीर्ष पांच उम्मीदवार
क्रमांक रजिस्ट्रेशन नंबर उम्मीदवार का नाम
1 0590346 फरहीन नाज (FARHEEN NAAZ)
2 0790867 श्रुति दास (SRUTI DAS)
3 0590044 समरजीत साहू (SAMARJEET SAHOO)
4 2690190 अमित यादव (AMIT YADAV)
5 2690144 रजनीश कुमार सिंह (RAJNISH KUMAR SINGH)

वैज्ञानिक बी (हाइड्रोजियोलॉजी) समूह ए/सहायक हाइड्रोजियोलॉजिस्ट समूह बी
क्रमांक रजिस्ट्रेशन नंबर उम्मीदवार का नाम
1 0790774 पीयूष प्लाबन परिडा (PIYUSH PLABAN PARIDA)
2 0690326 अभिप्सा पाणिग्रही (ABHIPSA PANIGRAHI)
3 0890327 प्रियंशी पांडेय (PRIYANSHI PANDEY)
4 3490092 रितिका महाजन (RITIKA MAHAJAN)
5 0790869 लिप्सारानी प्रुष्टि (LIPSARANI PRUSTY)
विज्ञापन

किन पदों पर कितने उम्मीदवारों का हुआ चयन?

यूपीएससी की जियो साइंटिस्ट भर्ती के अंतिम परिणाम में तीन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों की संख्या इस प्रकार बताई गई है।

 
पद का नाम समूह चयनित उम्मीदवार
जियोलॉजिस्ट ग्रुप ए 20
असिस्टेंट हाइड्रोजियोलॉजिस्ट ग्रुप बी 22
असिस्टेंट जियोफिजिसिस्ट ग्रुप बी 4
कुल 46
 

इस प्रकार, उपलब्ध जानकारी के अनुसार इन तीन पदों पर कुल 46 उम्मीदवारों का अंतिम चयन हुआ है।

विज्ञापन

यूपीएससी जियो साइंटिस्ट का रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं।

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर जियो साइंटिस्ट फाइनल रिजल्ट 2026 से संबंधित लिंक खोजें।
  • परिणाम के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रिजल्ट की पीडीएफ खुल जाएगी।
  • पीडीएफ में सर्च बॉक्स का इस्तेमाल करके अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि सूची में आपका नाम दिखाई देता है, तो चयन संबंधी जानकारी की पुष्टि करें।
  • भविष्य में जरूरत पड़ने पर पीडीएफ डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed