{"_id":"67c919f3ea968f05590953b2","slug":"upsc-exam-tips-new-opportunity-for-students-who-failed-in-ias-mains-review-and-start-with-new-enthusiasm-2025-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSC Exam Tips: आईएएस मेंस में असफल छात्रों के लिए नया मौका, समीक्षा करें और नए जोश के साथ करें शुरुआत","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPSC Exam Tips: आईएएस मेंस में असफल छात्रों के लिए नया मौका, समीक्षा करें और नए जोश के साथ करें शुरुआत
Thu, 06 Mar 2025 09:35 AM IST
शिवम गर्ग
विवेक तिवारी, सिविल सेवा परीक्षा एक्सपर्ट
विवेक तिवारी, सिविल सेवा परीक्षा एक्सपर्ट
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 06 Mar 2025 09:35 AM IST
सार
UPSC Exam Tips: आईएएस मेंस परीक्षा 2024 में असफल हुए छात्रों को हताश होने की जरूरत नहीं। विवेक तिवारी के टिप्स से जानें कैसे अपनी गलतियों की समीक्षा कर नए जोश के साथ परीक्षा की तैयारी करें।
विज्ञापन
परीक्षा टिप्स
- फोटो : freepik
विस्तार
Civil Services Exam Tips: आईएएस मेंस परीक्षा 2024 में असफल होने वाले छात्रों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। यह एक साधारण चुनौती है, जिसका सामना कई छात्रों को करना पड़ता है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है और इसमें सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत के साथ-साथ सही रणनीति की भी आवश्यकता होती है। अगर आपने इस बार आईएएस मेंस क्वालिफाई नहीं किया है, तो यह समय निराश होने का नहीं, बल्कि पुनः समीक्षा करने और एक नए दृष्टिकोण से तैयारी करने का है।
विज्ञापन
आगे की योजना और रणनीति
अपना पूरा ध्यान इस साल होने वाली परीक्षा पर लगाएं, जो 25 मई, 2025 को आयोजित होगी। इसमें ज्यादा समय नहीं बचा है। आपके बेसिक्स तो मजबूत ही होंगे, क्योंकि आप पहले भी यह परीक्षा पास कर चुके हैं। अब इन्हें और मजबूत करने की जरूरत है।
- बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs): इनका अधिक से अधिक अभ्यास करें।
- स्टैटिक सिलेबस: इतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था और अर्थशास्त्र आदि को नियमित रूप से रिवाइज करें।
- सीसैट: इसे हल्के में न लें, नियमित मॉक टेस्ट दें ताकि अपनी कमजोरियों का पता चल सके।
- करंट अफेयर्स: रोजाना अपडेट रहें, यह आपके जीएस पेपर में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन