फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC ESE Preliminary Exam 2023 timetable OUT at upsc.gov.in

UPSC ESE 2023: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 का टाइम-टेबल घोषित

Tue, 18 Oct 2022 08:41 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 18 Oct 2022 08:41 PM IST
सार

UPSC ESE 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा (ESE) प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन 19 फरवरी, 2023 को दो पालियों में किया जाएगा।

विज्ञापन
UPSC ESE Preliminary Exam 2023 timetable OUT at upsc.gov.in
UPSC ESE 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UPSC ESE 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा (ESE) प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर समय- सारिणी जारी कर दी है। परीक्षा 19 फरवरी, 2023 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। समय- सारिणी के साथ, आयोग ने विभिन्न विषयों- सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिक और टेलीकॉम इंजीनियरिंग के लिए कोड नंबर भी जारी किए हैं। 

विज्ञापन

UPSC ESE 2023: दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा

पहली पाली में सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड पेपर (पेपर- I) (ऑब्जेक्टिव) के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच आयोजित की जाएगी, दूसरी पाली सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम इंजीनियरिंग (डिसिप्लिन- विशिष्ट पेपर - II ऑब्जेक्टिव) के लिए दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। जल्द ही आयोग द्वारा अगली अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डिजिटल प्रारूप में जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC ESE 2023: प्रारंभिक परीक्षा का समय-सारिणी कैसे डाउनलोड करें

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स परीक्षा 2023 टाइम-टेबल लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार तारीखों की जांच कर सकते हैं।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन

UPSC ESE 2023: ऐसा होगा परीक्षा का पैटर्न

शिफ्ट वन में होने वाली परीक्षा में, उम्मीदवारों की सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग योग्यता में उनकी क्षमता के लिए परीक्षण किया जाएगा, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। यह पेपर 200 अंकों का होगा। वहीं, दूसरा पेपर दूसरी पाली में होगा, जिसमें मुख्य विषयों में उम्मीदवारों के ज्ञान का परीक्षण किया जाएगा। यह भाग अधिकतम 300 अंक का होगा। दोनों पेपर ऑफलाइन मोड में आयोजित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed