UPSC ESE 2021 Result: संघ लोक सेवा आयोग इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा प्रारंभिक का परिणाम घोषित
यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा प्रीलिम्स 2021 परीक्षा 18 जुलाई को आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे अब 21 नवंबर को होने वाली इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर मेरिट सूची देख सकते हैं। यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा प्रीलिम्स 2021 परीक्षा 18 जुलाई को आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे अब 21 नवंबर को होने वाली इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं।
इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 की मेरिट लिस्ट में प्रत्येक डिवीजन के तहत सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं - सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग। यूपीएससी ने कहा है कि वह इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद प्रारंभिक परीक्षा के अंक और कट ऑफ अंक अपनी वेबसाइट पर अपलोड करेगा।
यहां क्लिक कर यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स 2021 मेरिट लिस्ट देखी और डाउनलोड की जा सकती है।
पात्र उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रेल मंत्रालय द्वारा जारी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2021 की नियमावली तथा आयोग द्वारा जारी परीक्षा नोटिस सं. 07/2021-इंजी., दिनांक 07.04.2021 का अवलोकन करें, जो आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने ई-प्रवेश पत्र, इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 के प्रारंभ होने से लगभग तीन सप्ताह पूर्व आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा केंद्र और विषय में बदलाव नहीं
उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021 से संबंधित अंक तथा कट ऑफ अंक, इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2021 की संपूर्ण प्रक्रिया के पूरा होने अर्थात इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2021 के अंतिम परिणाम की घोषणा के उपरांत ही आयोग की वेबसाइट अर्थात https://upsc.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे। किसी भी परिस्थिति में, इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 के लिए केंद्र/विषय में परिवर्तन के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा
हेल्पलाइन सेंटर शुरू
संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में एक हेल्पलाइन सेंटर शुरू की गई है। उम्मीदवार अपनी परीक्षा और परिणाम से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी/ स्पष्टीकरण इस काउंटर से व्यक्तिगत रूप से अथवा टेलीफोन नं. (011) 23388088/ 23385271/ 23381125/ 23098543 पर कार्य दिवसों में प्रात: 10.00 से सायं 5.00 बजे के बीच प्राप्त कर सकते हैं।
यूपीएससी ने ईएसई प्रारंभिक 2021 में योग्य उम्मीदवारों की संख्या
- सिविल इंजीनियरिंग: 595
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 253
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 418
- इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग: 273
कुल: 1539
215 रिक्तियों को भरा जाएगा
यूपीएससी ने 215 रिक्तियों को अधिसूचित किया है जो परीक्षा के माध्यम से भरी जाएंगी। यूपीएससी की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के परिणामों के माध्यम से भर्ती निम्नलिखित श्रेणियों के तहत सेवाओं / पदों पर की जाएगी- सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग आदि।