फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC ESE 2021 Result declared for Engineering Services Prelim exam check merit list here

UPSC ESE 2021 Result: संघ लोक सेवा आयोग इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा प्रारंभिक का परिणाम घोषित

Fri, 06 Aug 2021 09:15 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 06 Aug 2021 09:15 PM IST
सार

यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा प्रीलिम्स 2021 परीक्षा 18 जुलाई को आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे अब 21 नवंबर को होने वाली इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं।

विज्ञापन
UPSC ESE 2021 Result declared for Engineering Services Prelim exam check merit list here
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर मेरिट सूची देख सकते हैं। यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा प्रीलिम्स 2021 परीक्षा 18 जुलाई को आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे अब 21 नवंबर को होने वाली इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं। 

विज्ञापन


इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 की मेरिट लिस्ट में प्रत्येक डिवीजन के तहत सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं - सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग। यूपीएससी ने कहा है कि वह इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद प्रारंभिक परीक्षा के अंक और कट ऑफ अंक अपनी वेबसाइट पर अपलोड करेगा। 
विज्ञापन


यहां क्लिक कर यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स 2021 मेरिट लिस्ट देखी और डाउनलोड की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पात्र उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रेल मंत्रालय द्वारा जारी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2021 की नियमावली तथा आयोग द्वारा जारी परीक्षा नोटिस सं. 07/2021-इंजी., दिनांक 07.04.2021 का अवलोकन करें, जो आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने ई-प्रवेश पत्र, इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 के प्रारंभ होने से लगभग तीन सप्ताह पूर्व आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा केंद्र और विषय में बदलाव नहीं

उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021 से संबंधित अंक तथा कट ऑफ अंक, इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2021 की संपूर्ण प्रक्रिया के पूरा होने अर्थात इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2021 के अंतिम परिणाम की घोषणा के उपरांत ही आयोग की वेबसाइट अर्थात https://upsc.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे। किसी भी परिस्थिति में, इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 के लिए केंद्र/विषय में परिवर्तन के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा

हेल्पलाइन सेंटर शुरू

संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में एक हेल्पलाइन सेंटर शुरू की गई है। उम्मीदवार अपनी परीक्षा और परिणाम से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी/ स्पष्टीकरण इस काउंटर से व्यक्तिगत रूप से अथवा टेलीफोन नं. (011) 23388088/ 23385271/ 23381125/ 23098543 पर कार्य दिवसों में प्रात: 10.00 से सायं 5.00 बजे के बीच प्राप्त कर सकते हैं।

यूपीएससी ने ईएसई प्रारंभिक 2021 में योग्य उम्मीदवारों की संख्या

  • सिविल इंजीनियरिंग: 595
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 253
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 418
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग: 273

कुल: 1539

215 रिक्तियों को भरा जाएगा

यूपीएससी ने 215 रिक्तियों को अधिसूचित किया है जो परीक्षा के माध्यम से भरी जाएंगी। यूपीएससी की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के परिणामों के माध्यम से भर्ती निम्नलिखित श्रेणियों के तहत सेवाओं / पदों पर की जाएगी- सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed