फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC EPFO Recruitment 2021 Union Public Service Commission started the process of detailed application form for the posts of EPFO

UPSC EPFO Recruitment 2021: यूपीएससी ने शुरू की ईपीएफओ के पदों के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म के आवेदन की प्रक्रिया

Thu, 04 Nov 2021 11:26 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 04 Nov 2021 11:26 AM IST
सार

UPSC EPFO Recruitment 2021: ईपीएफओ भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 5 सितंबर को हुआ था और 8 अक्तूबर को इसके परिणामों को जारी कर दिया गया था। कुल 1337 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, इन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही आवेदन कर दें। 
 

विज्ञापन
UPSC EPFO Recruitment 2021 Union Public Service Commission started the process of detailed application form for the posts of EPFO
UPSC EPFO Recruitment 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने ईपीएफओ द्वारा जारी प्रवर्तन अधिकारी और अकाउंट ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए डीएएफ (डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म) में आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने ईपीएफओ की लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, वह जल्द से जल्द इस फॉर्म को भर दें। इस भर्ती के अनुसार यूपीएससी द्वारा ईपीएफओ में 421 पदों पर भर्ती की जाएगी। नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा जारी ईपीएफओ के 421 पदों पर भर्ती के लिए डीएएफ आवेदन की प्रक्रिया 2 नवंबर 2021 से ही शुरू कर दी गई है। आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर 2021 तक चलेगी, इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। अब तक आयोग ने अगली तारीख की घोषणा नहीं की है। ईपीएफओ भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 5 सितंबर को हुआ था और 8 अक्तूबर को इसके परिणामों को जारी कर दिया गया था। कुल 1337 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, इन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही आवेदन कर दें। 
विज्ञापन


भर्ती में पद 
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने एंप्लॉयमेंट प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (ईपीएफओ) में इंफोर्समेंट ऑफिसर और अकाउंट ऑफिसर के पद पर कुल 421 पदों के लिए भर्तियां जारी की थी। इस भर्ती में सामान्य वर्ग के लिए 168 सीटें, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 116 सीटें, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 42 सीटें, एससी वर्ग के लिए 62 भाषण और एसटी कैटेगरी के लिए 33 सीटें जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, उन्हें आयोग द्वारा अब इंटरव्यू प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। जिन 421 उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें एंप्लॉयमेंट प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (ईपीएफओ) और श्रम और रोजगार मंत्रालय में प्रवर्तन अधिकारी या खाता अधिकारी के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 ईपीएफओ डीएएफ के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान निर्देशों का पालन कर के आवेदन कर सकते हैं। 

1. उम्मीदवारों सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई गए What’s New के सेक्शन में जाएं।
3. पोज पर दिख रहे DAF: 421 Posts of Enforcement Officer – Accounts Officer, EPFO के लिंक पर क्लिक करें।
4. अब Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
5. अब मांगी गई डिटेल भरकर पंजीयन प्रक्रिया पूरी करें।
6. पंजीयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन फॉर्म को भरें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें। 
7. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed