फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC EPFO Final Result 2024 out at upsc.gov.in, Sachiv Mehra secures AIR 1, Read details here

UPSC EPFO Result 2024: यूपीएससी ईपीएफओ के अंतिम नतीजे घोषित, सचिव मेहरा ने एआईआर-1 की हासिल, पढ़ें पूरा विवरण

Tue, 16 Jul 2024 10:58 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 16 Jul 2024 10:58 AM IST
सार

UPSC EPFO Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में सहायक भविष्य निधि आयुक्त के पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा के अंतिम नतीजे घोषित कर दिए हैं।

विज्ञापन
UPSC EPFO Final Result 2024 out at upsc.gov.in, Sachiv Mehra secures AIR 1, Read details here
UPSC EPFO Result 2024 - फोटो : iStock

विस्तार

UPSC EPFO Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ईपीएफओ सहायक भविष्य निधि आयुक्त परीक्षा 2023 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं, जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in. के माध्यम से यूपीएससी ईपीएफओ परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन


पदों पर नियुक्ति के लिए कुल 159 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। भर्ती परीक्षा 2 जुलाई, 2023 को आयोजित की गई थी और साक्षात्कार 3 से 14 जून, 2024 तक आयोजित किए गए थे। 
विज्ञापन


एआईआर-1 (AIR-1) प्राप्त करने वाले सचिव नेहरा कहते हैं, "मैं इसे शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। हर किसी का एआईआर 1 प्राप्त करने का सपना होता है, मैंने भी शीर्ष 5 या 10 में आने के बारे में सोचा था, लेकिन रैंक 1 प्राप्त करना अप्रत्याशित है... आईएएस परीक्षा के लिए मैंने जो तैयारी की थी, उस अनुभव ने मुझे इस परीक्षा में कड़ी मेहनत की ताकि मैं देश के विकास में योगदान दे सकूं..."
विज्ञापन
विज्ञापन


 


वहीं AIR 34 पर पूनम नंदल कहती हैं, ''मैं अच्छा महसूस कर रही हूं. मेरे परिवार में हर कोई खुश है, खासकर मेरे पति, जिन्होंने हर कदम पर बहुत मदद की... सही मायने में कहें तो तैयारियों के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारी उठाना कठिन है ..."

 

रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड
यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी अंतिम परिणाम 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-upsc.gov.in. पर जाएं।
  • अब होमपेज पर ईपीएफओ एपीएफसी फाइनल रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद अंतिम परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed