फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CSE Prelims Result 2022 Declared at upsc.gov.in Know How to Check UPSC PRE IAS IPS IFS Result Cut Off

UPSC CSE Prelims 2022 Result: यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी, ऐसे देखें क्वालीफाइंग लिस्ट

Wed, 22 Jun 2022 07:42 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 22 Jun 2022 07:42 PM IST
सार

UPSC CSE Prelims 2022 Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से बुधवार, 22 जून को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2022 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
UPSC CSE Prelims Result 2022 Declared at upsc.gov.in Know How to Check UPSC PRE IAS IPS IFS Result Cut Off
UPSC CSE Prelims Results 2022 Out - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UPSC CSE Prelims Results 2022 Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से बुधवार, 22 जून को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2022 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। आयोग की ओर से इस साल प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन पांच जून को आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में इस साल करीब 13,000 उम्मीदवार क्वालीफाई हुए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। वे यहां इस खबर में परिणाम देखने का आसान तरीका भी जान सकते हैं।  

विज्ञापन

UPSC CSE Prelims Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • चरण 1: उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • चरण 2: इसके बाद होम पेज पर परिणाम - सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2022 के पॉप-अप लिंक पर क्लिक करें। 
  • चरण 3: अब यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट 2022 की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। 
  • चरण 4: इसमें सफल अभ्यर्थियों को रोल नंबर दिए गए हैं। 
  • चरण 5: आप ctrl+f बटन की मदद से अपने नाम और रोल नंबर देख सकते हैं। 
     

प्रीलिम्स में क्वालीफाई कर चुके उम्मीदवार मेन्स में लेंगे भाग

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को पास कर चुके लगभग 13 हजार उम्मीदवार अब यूपीएससी सीएसई मेन्स एग्जाम में भाग लेने के पात्र होंगे। आयोग की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन

इस साल लगभग 11.52 लाख उम्मीदवारों ने किया था आवेदन

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का चयन करने के लिए आयोग द्वारा सालाना सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में आयोजित की जाती है। एक अधिकारी ने कहा कि इस साल लगभग 11.52 लाख लोगों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है और 13,090 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

अधिकारी वर्ग के 1,022 पदों पर होगा चयन

यूपीएससी ने अपनी वेबसाइट www.upsc.gov.in पर एक विस्तृत सूची डाली है जिसमें परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर का उल्लेख है। अधिकारी ने कहा कि शुरुआत में, सिविल सेवा परीक्षा 2022 के माध्यम से कुल 861 रिक्तियों को भरने की मांग की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 1,022 कर दिया गया है।

UPSC द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सभी सफल उम्मीदवारों को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 के लिए विस्तृत आवेदन पत्र- I (DAF-I) में फिर से आवेदन करने के लिए कहा गया है। आयोग ने कहा कि डीएएफ-1 को भरने और इसे जमा करने की तारीखों और महत्वपूर्ण निर्देशों की घोषणा आयोग की वेबसाइट पर नियत समय पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed