UPSC Notification: पहली बार कर रहे हैं सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन? जानें किन बातों का रखना है ख्याल
UPSC Notification Civil Services: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कुल 979 पदों को भरा जाएगा। अगर आप इस परीक्षा के लिए पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो यहां दी गई जानकारी आपके काम की हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC CSE 2025 Notification: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं। यूपीएससी ने 2025 के लिए सिविल परीक्षा अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही इस परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। अगर आप पहली बार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
UPSC OTR: आवेदन से पहले करना होता है ओटीआर
- यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का आवेदन पत्र भरने से पहले आयोग की वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in. पर जाकर ओटीआर कर सकते हैं।
- ओटीआर करते समय आपको ध्यान रखना है कि इसमें भरे गए विवरणों को सावधानीपूर्वक भरना है, क्योंकि यह प्रक्रिया जीवनभर में सिर्फ एक बार करनी होती है। इसलिए सुनिश्चित करें कि ओटीआर में कोई गलती न हो।
- यदि अभ्यर्थी अपने ओटीआर प्रोफाइल (पंजीकरण) में कोई परिवर्तन करना चाहता है, तो उसे पंजीकरण के पश्चात जीवनकाल में केवल एक बार ही इसकी अनुमति होगी।
यह भी पढ़ें: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू, अधिसूचना जारी; जानें कब तक होगा पंजीकरण
फोटो पहचान पत्र की पड़ेगी जरूरत
आवेदन करने के लिए आपके पास एक फोटो पहचान पत्र होना चाहिए; जैसे आधार कार्ड/वोटर कार्ड (ईपीआईसी)/पैन कार्ड/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसें या राज्य/केंद्र सरकार द्वारा जारी कोई अन्य फोटो पहचान पत्र। इस फोटो पहचान पत्र का विवरण भविष्य में सभी संदर्भों के लिए उपयोग किया जाएगा। परीक्षा/व्यक्तित्व परीक्षण के लिए उपस्थित होने के दौरान आपको इस फोटो पहचान पत्र को साथ लाना होगा।
इन कारणों से भी रद्द हो सकता है आवेदन
- आवेदन पत्र में अपलोड किए गए फोटोग्राफ और हस्ताक्षर छवि की खराब गुणवत्ता के आधार पर आवेदन को अस्वीकृत किया जा सकता है।
- हस्ताक्षर के साथ फोटोग्राफ की अदला-बदली के आधार पर आवेदन को अस्वीकृत किया जा सकता है।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र (OAF) भरकर अंतिम तिथि से पहले अंतिम रूप से जमा अवश्य कर दें।
यह भी पढ़ें: भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिए 150 पदों पर शुरू हुआ पंजीकरण, जानें कब होगी प्रारंभिक परीक्षा
फोटो अपलोड करने संबंधी दिशानिर्देश
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय फोटो अपलोड करने के संबंध में निर्देश:-
- उम्मीदवार द्वारा अपलोड की गई फोटो ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (अर्थात आवेदन प्रारंभ तिथि) की शुरुआत से 10 दिन से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।
- सुनिश्चित करें कि आपका नाम और फोटो खींचने की तिथि फोटो पर स्पष्ट रूप से अंकित हो।
- चेहरा फोटो में 3/4 स्थान पर होना चाहिए।
ध्यार रहे! परीक्षा प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में अर्थात प्रारंभिक, मुख्य (लिखित) और साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण के समय आपकी उपस्थिति तस्वीर से मेल खानी चाहिए। उदाहरण के लिए, यदि कोई उम्मीदवार दाढ़ी वाला फोटो अपलोड करता है, तो उसे प्रारंभिक, मुख्य (लिखित) और साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण में उसी रूप में उपस्थित होना चाहिए। यही स्थिति चश्मे, मूंछ आदि के मामले में भी होगी।
UPSC CSE 2025 Notification: यूपीएससी सीएसई के लिए पंजीकरण शुरू
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी, 2025 को शाम 6 बजे तक है। आयोग ने इस साल सीएसई के लिए कुल 979 और आईएफएस के लिए 150 रिक्तियां अधिसूचित की गई है। इस तरह कुल 1129 पदों रिक्त पदों को भरा जाएगा।