फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CSE Mains 2024 schedule out at upsc.gov.in; Exam from September 20-29

UPSC CSE Mains 2024: यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी, अगले महीने है एग्जाम; देखें पूरा शेड्यूल

Fri, 09 Aug 2024 01:31 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 09 Aug 2024 01:31 PM IST
सार

UPSC CSE Mains 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम देख सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC CSE Mains 2024 schedule out at upsc.gov.in; Exam from September 20-29
UPSC Mains Exam Calendar 2024 - फोटो : iStock

विस्तार

UPSC CSE Mains 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे और योग्य घोषित किए गए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर जाकर मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम देख सकते हैं।

विज्ञापन


यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा का आयोजन 20, 21, 22, 28 और 29 सितंबर, 2024 को दो शिफ्ट्स में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे से तक रहेगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन

 

14,627 ने पास की थी प्रारंभिक परीक्षा

जिन भी उम्मीदवारों ने यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की थी, उन्हें अब मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 1 जुलाई, 2024 को घोषित किया गया था और परीक्षा 16 जून, 2024 को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 14,627 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया था।

UPSC CSE Mains 2024 Schedule: यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम

इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग का लक्ष्य 1,056 रिक्तियों को भरना है। 40 सीटें पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। आयोग 20 सितंबर को निबंध पेपर, 21 सितंबर को सामान्य अध्ययन I, II पेपर, 22 सितंबर को सामान्य अध्ययन III, IV, 28 सितंबर को भारतीय भाषा, अंग्रेजी पेपर और 29 सितंबर, 2024 को वैकल्पिक विषय पेपर 1 और 2 आयोजित करेगा। उम्मीदवार मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम नीचे देख सकते हैं।

  • 20 सितंबर - निबंध पेपर
  • 21 सितंबर - सामान्य अध्ययन पेपर I, II
  • 22 सितंबर - सामान्य अध्ययन पेपर III, IV
  • 28 सितंबर - भारतीय भाषा, अंग्रेजी
  • 29 सितंबर - वैकल्पिक विषय पेपर 1 और 2
विज्ञापन

UPSC CSE Main Exam Date: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का शेड्यूल कैसे चेक करें

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके कार्यक्रम की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 शेड्यूल लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं।
  • पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed