फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CSE 2025 Mains registration begins today at upsc.gov.in; Apply till 25 June

UPSC CSE 2025 Mains: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए आज से करें पंजीकरण, इस दिन तक खुली रहेगी विंडो

Mon, 16 Jun 2025 08:05 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 16 Jun 2025 08:05 AM IST
सार

UPSC CSE Mains 2025: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण आज से शुरू किया जाने वाला है। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आज से मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
UPSC CSE 2025 Mains registration begins today at upsc.gov.in; Apply till 25 June
UPSC CSE 2025 Mains - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPSC CSE Mains 2025: संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा - मुख्य के लिए पंजीकरण आज से शुरू हो रहे हैं। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को यूपीएससी के आधिकारिक पोर्टल - upsc.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन विंडो 16 जून से 25 जून, 2025 तक खुली रहेगी। आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले कुल 14161 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, इन उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 25 मई 2025 को किया गया था। यह परीक्षा आईएएस, आईपीएस, आईएफएस जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं में भर्ती के लिए पहली चरण की स्क्रीनिंग प्रक्रिया है।

विज्ञापन

इस दिन होगी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा

यूपीएससी कैलेंडर के अनुसार यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 22 अगस्त से 26 अगस्त 2025 तक आयोजित होने वाली है। यूपीएससी सिविल सेवा 2025 परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार की सेवाओं और विभागों में 979 रिक्तियां भरी जाएंगी। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) शामिल हैं। 

आवेदन शुल्क

सभी आवेदकों को सीएसई मुख्य परीक्षा में प्रवेश के लिए 200 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। महिलाओं, बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी), अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों के लोगों को वैध दस्तावेज प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

यदि लागू हो, तो उम्मीदवार लेखक, किसी सहायक उपकरण या प्रश्न पत्र की आवश्यकता के बारे में अपने विवरण को बड़े फॉन्ट में अपडेट कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने अपना नाम बदल लिया है या उनके मैट्रिकुलेशन से अलग नाम है, वे इस विंडो के दौरान अपना गजट नोटिफिकेशन जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

यूपीएससी सीएसई मेंस पंजीकरण

किसी भी प्रश्न के मामले में उम्मीदवार शाहजहां रोड, नई दिल्ली स्थित यूपीएससी सुविधा काउंटर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक टेलीफोन के माध्यम से भी सुविधा काउंटर से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed