UPSC Combined Geo-Scientist Mains: यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा कल से, समझ लें गाइडलाइंस
UPSC Combined Geo-Scientist Mains 2025: संघ लोक सेवा आयोग 21 और 22 जून को संयुक्त भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को दिशानिर्देश और अन्य आवश्यक बातों को अवश्य जान लेना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC Combined Geo-Scientist Exam 2025: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से संयुक्त भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 21 और 22 जून, 2025 को किया जाना है। जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे और उन्हें योग्य घोषित किया गया था, उन्हें अब मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को परीक्षा दिवस से जुड़े दिशानिर्देशों को अच्छे से समझ लेना चाहिए, ताकि अंतिम समय में कोई परेशानी न हो।
एडमिट कार्ड जरूर कर लें डाउनलोड
परीक्षा के दिन के लिए प्रवेश पत्र (UPSC Geo-Scientist Admit Card) एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसलिए इसे साथ लेकर जरूर जाएं। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से अपने रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में परीक्षा कार्यक्रम, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने व्यक्तिगत विवरण और परीक्षा केंद्र के विवरण को ध्यान से देखें।
UPS Admit Card Download: यूपीएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण
जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है, वे यहां बताए चरणों का पालन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड वाले बटन पर क्लिक करें।
- अब "E-Admit Cards for various Examinations of UPSC" वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- आपको एक नए पेज पर पुनर्निदेशित किया जाएगा, यहां भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध बटन पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण आईडी या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- फॉर्म जमा करें और अपना ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
- एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें और उसे परीक्षा केंद्र पर ले जाएं।
परीक्षा दिवस हेतु महत्वपूर्ण निर्देश
- परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के लिए आपको एक मुद्रित प्रवेश पत्र और एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र साथ लाना होगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करते ही अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय और केंद्र का विवरण देखें। यदि कोई त्रुटि मिलती है, तो तुरंत यूपीएससी से usgeol-upsc@nic.in पर ईमेल के माध्यम से संपर्क करें या यूपीएससी वेबसाइट पर सूचीबद्ध नंबरों पर कॉल करें।
- परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और नोट्स सहित इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने की सख्त मनाही है।