फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CMSE 2021 Final Result Released at upsc.gov.in Govt Job Result

UPSC CMSE 2021: यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Wed, 09 Nov 2022 10:15 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 09 Nov 2022 10:15 PM IST
सार

UPSC CMSE 2021 Final Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बुधवार, नौ नवंबर को संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (CMSE) 2022 के अंतिम परिणाम की घोषणा की है।

विज्ञापन
UPSC CMSE 2021 Final Result Released at upsc.gov.in Govt Job Result
UPSC CMSE 2021 Result Out - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UPSC CMSE 2021 Final Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बुधवार, नौ नवंबर को संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (CMSE) 2022 के अंतिम परिणाम की घोषणा की है। योग्य उम्मीदवार अपने हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, नियुक्ति के लिए कुल 780 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनमें से 340 उम्मीदवारों को श्रेणी-1 में और 440 उम्मीदवारों को श्रेणी- 2 में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है।  

विज्ञापन

यूपीएससी की ओर से उम्मीदवारों का व्यक्तित्व परीक्षण सह साक्षात्कार जुलाई से अक्तूबर, 2022 तक आयोजित किए गए थे। उपरोक्त सूचीबद्ध अंतरिम उम्मीदवारों को नियुक्ति का प्रस्ताव तब तक जारी नहीं किया जाएगा जब तक कि आयोग ऐसे उम्मीदवारों से मूल दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कर लेता। इन उम्मीदवारों की दावेदारी अंतिम परिणाम घोषित होने की तारीख से केवल छह महीने की अवधि के लिए वैध रहेगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिसूचना में कहा गया है कि यदि अंतरिम उम्मीदवार इस अवधि के भीतर आयोग द्वारा अपेक्षित मूल दस्तावेजों को प्रस्तुत करने में विफल रहता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और इस संबंध में आगे कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा। कुल 845 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा था। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
 

विज्ञापन

UPSC CMSE 2021 अंतिम परिणाम डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर सीएमएसई 2021 फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब अपना रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed