{"_id":"6812f3be472b2bb3b205554b","slug":"upsc-cms-exam-to-be-held-on-july-20-ies-and-iss-exam-schedule-released-check-complete-dates-2025-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSC: यूपीएससी सीएमएस एग्जाम 20 जुलाई को, भारतीय आर्थिक और सांख्यिकी सेवा परीक्षा का कार्यक्रम भी हुआ जारी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPSC: यूपीएससी सीएमएस एग्जाम 20 जुलाई को, भारतीय आर्थिक और सांख्यिकी सेवा परीक्षा का कार्यक्रम भी हुआ जारी
Thu, 01 May 2025 09:38 AM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 01 May 2025 09:38 AM IST
सार
UPSC Exam: संघ लोक सेवा आयोग ने आगामी 2025 की भारतीय आर्थिक सेवा, भारतीय सांख्यिकी सेवा और संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा के लिए समय सारणी की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार इन परीक्षाओं का शेड्यूल और विषयवार समय नीचे देख सकते हैं।
विज्ञापन
UPSC
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC Exam Dates 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आगामी 2025 की भारतीय आर्थिक सेवा (IES), भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) और संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS) परीक्षा के लिए समय सारणी की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार अब UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इन परीक्षाओं का शेड्यूल और विषयवार समय देख सकते हैं।
यूपीएससी आईईएस और आईएसएस परीक्षा में विभिन्न विषयों के लिए अलग-अलग समय स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। वहीं, यूपीएससी सीएमएस परीक्षा के लिए पेपर I और पेपर II में सामान्य चिकित्सा, बाल रोग, सर्जरी, स्त्री रोग एवं प्रसूति विज्ञान और निवारक चिकित्सा जैसे विषय होंगे।
और भी पढ़ें:- धोखाधड़ी के झांसे में न आएं नीट अभ्यर्थी... राजस्थान पुलिस ने जारी की पेपर लीक के लिए चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीएससी आईईएस और आईएसएस परीक्षा में विभिन्न विषयों के लिए अलग-अलग समय स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। वहीं, यूपीएससी सीएमएस परीक्षा के लिए पेपर I और पेपर II में सामान्य चिकित्सा, बाल रोग, सर्जरी, स्त्री रोग एवं प्रसूति विज्ञान और निवारक चिकित्सा जैसे विषय होंगे।
विज्ञापन
और भी पढ़ें:- धोखाधड़ी के झांसे में न आएं नीट अभ्यर्थी... राजस्थान पुलिस ने जारी की पेपर लीक के लिए चेतावनी
विज्ञापन
तीन दिन चलेगी आईईएस और आईएसएस परीक्षा
यूपीएससी आईईएस और आईएसएस परीक्षा 20, 21 और 22 जून 2025 को आयोजित की जाएगी, जबकि यूपीएससी सीएमएस परीक्षा 20 जुलाई 2025 को होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।UPSC IES और ISS 2025 परीक्षा का विषयवार शेड्यूल
| तारीख | समय | विषय |
|---|---|---|
| 20 जून 2025 | 9:00 AM – 12:00 PM | सामान्य अंग्रेजी |
| 2:30 PM – 5:30 PM | सामान्य अध्ययन | |
| 21 जून 2025 | 9:00 AM – 12:00 PM | सामान्य अर्थशास्त्र – I |
| 9:00 AM – 11:00 AM | सांख्यिकी – I | |
| 2:30 PM – 5:30 PM | सामान्य अर्थशास्त्र – II | |
| 2:30 PM – 4:30 PM | सांख्यिकी – II | |
| 22 जून 2025 | 9:00 AM – 12:00 PM | सामान्य अर्थशास्त्र – III |
| 9:00 AM – 12:00 PM | सांख्यिकी – III | |
| 2:30 PM – 5:30 PM | भारतीय अर्थशास्त्र | |
| 2:30 PM – 5:30 PM | सांख्यिकी – IV |
UPSC CMS 2025 परीक्षा का शेड्यूल
| तारीख | दिन | समय | पेपर | विषय |
|---|---|---|---|---|
| 20 जुलाई 2025 | रविवार | 9:30 AM – 11:30 AM | पेपर I (कोड नंबर 1) | सामान्य चिकित्सा और बाल रोग |
| 2:00 PM – 4:00 PM | पेपर II (कोड नंबर 2) | (a) सर्जरी(b) स्त्री रोग एवं प्रसूति विज्ञान(c) निवारक एवं सामाजिक चिकित्सा |