फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CMS, ESE 2025 Interview Schedule Released, Personality Test Starts from 13 October

UPSC: यूपीएससी ने घोषित किया सीएमएस और ईएसई का साक्षात्कार कार्यक्रम, 13 अक्तूबर से शुरू होगा इंटरव्यू

Thu, 02 Oct 2025 05:25 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 02 Oct 2025 05:25 PM IST
सार

UPSC CMS, ESE 2025 Interview Date: संघ लोक सेवा आयोग ने सीएमएस 2025 और ईएसई के साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया है। उम्मीदवार 13 अक्तूबर से शुरू होने वाले व्यक्तित्व परीक्षण में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC CMS, ESE 2025 Interview Schedule Released, Personality Test Starts from 13 October
UPSC - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPSC: संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त चिकित्सा सेवा और इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के साक्षात्कार का शेड्यूल की घोषणा कर दी है, वे उम्मीदवार जिन्हें व्यक्तित्व परीक्षण के लिए योग्य घोषित किया गया है, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विवरण देख सकते हैं।

विज्ञापन

सीएमएस साक्षात्कार के लिए 2,045 उम्मीदवार चयनित

संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS) परीक्षा 2025 का व्यक्तित्व परीक्षण 13 अक्तूबर से 21 नवंबर 2025 तक आयोजित होगा। पूर्वाह्न सत्र के लिए उम्मीदवारों का रिपोर्टिंग समय 09:00 बजे और अपराह्न सत्र के लिए 13:00 बजे निर्धारित किया गया है। इस साक्षात्कार के लिए कुल 2,045 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

विज्ञापन

ईएसई के लिए 1376 उम्मीदवार चयनित

इंजीनियरिंग सर्विसेज (मुख्य) परीक्षा का पर्सनैलिटी टेस्ट भी 13 अक्तूबर, सोमवार से शुरू होगा। प्रातः सत्र के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 9 बजे और अपराह्न सत्र के लिए 1 बजे निर्धारित है। कुल 1,376 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ई-समन पत्र जल्द होंगे उपलब्ध

अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के ई-समन पत्र जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे, जिन्हें डाउनलोड किया जा सकता है, जो अभ्यर्थी साक्षात्कार में आएंगे, उन्हें यात्रा खर्च की भरपाई दी जाएगी, लेकिन यह केवल दूसरी या स्लीपर श्रेणी की ट्रेन टिकट तक ही सीमित होगी। अगर उम्मीदवार किसी अन्य साधन या श्रेणी से यात्रा करते हैं, तो यात्रा व्यय आयोग के नियमों के अनुसार ही भरा जाएगा।

DAF जमा करना अनिवार्य

आयोग ने उम्मीदवारों याद दिलाते हुए कहा है कि यदि वे निर्धारित तारीख और समय तक DAF (Detailed Application Form) अंतिम रूप से जमा नहीं करते हैं, तो उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और उन्हें कोई ई-समन पत्र जारी नहीं किया जाएगा। यह पहले ही CMS 2025 लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित करने वाले प्रेस नोट/नोटिस (04.09.2025) में बताया जा चुका है।

साक्षात्कार कार्यक्रम कैसे करें डाउनलोड?

साक्षात्कार कार्यक्रम देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “UPSC CMS 2025 साक्षात्कार अनुसूची” लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई PDF फाइल खुलेगी, जिसमें उम्मीदवारों को तारीखें और समय की जानकारी मिलेगी।
  • इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed