UPSC Calendar 2020: सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षाओं की जरूरी तारीखें जारी, यहां देखें पूरा कैलेंडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UPSC Civil Services Exams 2020: UPSC हर साल विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं आयोजित करता है। जिनमें हर साल लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं। अब UPSC ने 2020 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसमें IAS, CMS, NDA और अन्य परीक्षाओं के लिए समयरेखा शामिल है। बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन 12 फरवरी को जारी किया जाएगा। जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 3 मार्च है। सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा की बात की जाए तो वह 31 मई को होगी। वहीं मेंस के लिए 18 सितंबर तिथि तय है। इसी तरह अन्य परीक्षाओं की पूरी जानकरी इस खबर में आगे दी गई है। उम्मीदवार अधिक विवरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर भी जा सकते हैं।
UPSC EXAMS Calendar 2020 आगे देखें...
| परीक्षा का नाम | नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | आवेदन की अंतिम तिथि |
| एन डी ए. और एन.ए. परीक्षा (I), 2020 | 8 जनवरी, 2020 | 28 जनवरी, 2020 |
| सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2020 | 12 फरवरी, 2020 | 03 मार्च, 2020 |
| भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2020 | 12 फरवरी, 2020 | 03 मार्च, 2020 |
| I.E.S./I.S.S परीक्षा, 2020 | 25 मार्च, 2020 | 13 अप्रैल, 2020 |
| संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2020 | 08 अप्रैल, 2020 | 28 अप्रैल, 2020 |
| केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (एसी) परीक्षा, 2020 | 22 अप्रैल, 2020 | 12 मई, 2020 |
| एन.डी.ए. और एन.ए. परीक्षा (II), 2020 | 10 जून, 2020 | 30 जून, 2020 |
| C.D.S. परीक्षा (II), 2020 | 05 अगस्त, 2020 | 25 अगस्त, 2020 |
| S.O. / स्टेनो (GD-B / GD-I) LDCE | 16 सितंबर, 2020 | 06 अक्तूबर, 2020 |
ये भी पढ़ें- BHEL: उत्तर प्रदेश में 10वीं पास के लिए नौकरी, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
नोट- आयोग के अनुसार नोटिफिकेशन व परीक्षा की तिथि में आवश्यकता अनुसार परिवर्तन किया जा सकता है। इसकी जानकारी उम्मीदवार को वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।
पूरा कैलेंडर देखने के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...