{"_id":"6810837d8cb8f33b3603a4e5","slug":"upsc-civil-services-exam-2024-marksheet-released-check-final-marks-of-toppers-here-2025-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSC CSE 2024 Marksheet: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की मार्कशीट जारी, ऐसे देख सकेंगे विषयवार अंक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPSC CSE 2024 Marksheet: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की मार्कशीट जारी, ऐसे देख सकेंगे विषयवार अंक
Tue, 29 Apr 2025 01:21 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:21 PM IST
सार
UPSC CSE 2024 Marksheet: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 की फाइनल मार्कशीट जारी कर दी है। अब सभी उम्मीदवार अपनी प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
UPSC, यूपीएससी
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC CSE 2024 Marksheet: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 की फाइनल मार्कशीट जारी कर दी है। अब सभी उम्मीदवार अपनी प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। इससे पहले आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की फाइनल मेरिट सूची जारी की थी, जिसमें उनके प्रीलिम्स, मेन्स व इंटरव्यू के अंक शामिल थे।
विज्ञापन
प्रयागराज की शक्ति दुबे ने किया था टॉप
इस साल की ऑल इंडिया टॉपर प्रयागराज की शक्ति दुबे रहीं, जिन्होंने कुल 1043 अंक हासिल किए हैं। शक्ति को मेन्स परीक्षा में 843 और इंटरव्यू में 200 अंक प्राप्त हुए। वहीं, दूसरे स्थान पर रहीं हर्षिता गोयल ने कुल 1038 अंक (851 मेन्स + 187 इंटरव्यू) प्राप्त किए हैं। तीसरे स्थान पर आए डोंगरे अर्चित पराग के भी कुल 1038 अंक हैं, जिनमें 848 मेन्स और 190 इंटरव्यू अंक शामिल हैं।
विज्ञापन
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की कटऑफ
इस बार जनरल कैटेगरी की कटऑफ प्रीलिम्स में 87.98, मेन्स में 729 और फाइनल में 947 अंक रही। वहीं प्रीलिम्स और मेन्स दोनों चरणों में ओबीसी वर्ग की कटऑफ ईडब्ल्यूएस से अधिक रही। प्रीलिम्स में ईडब्ल्यूएस की कटऑफ 85.92, ओबीसी 87.28, एससी 79.03, और एसटी 74.23 रही। वहीं मेन्स परीक्षा में ईडब्ल्यूएस की कटऑफ 696, ओबीसी 702, एससी 685 और एसटी वर्ग की कटऑफ 684 अंक निर्धारित की गई है।सभी चयनित अभ्यर्थियों के अंक देखने के लिए यहां क्लिक करें...
संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार (22 अप्रैल) को सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित किया थे। आयोग के अनुसार, इस वर्ष कुल 2845 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया, जिनमें से 1009 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं के लिए चुना गया है। इनमें 725 पुरुष और 284 महिलाएं शामिल हैं। टॉप 5 रैंक में तीन महिलाएं और दो पुरुष अभ्यर्थी हैं। चयनित उम्मीदवारों में सामान्य वर्ग के 335, ईडब्ल्यूएस के 109, ओबीसी के 318, एससी के 160 और एसटी के 87 अभ्यर्थी सफल रहे हैं।
UPSC CSE 2024: कैसे करें मार्कशीट डाउनलोड?
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाएं।
- अब 'Marksheet for Civil Services Examination 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- अपने रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट दिखाई देगी जिसे डाउनलोड व प्रिंट किया जा सकता है।