फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   upsc civil services 2019 admit card availbale, know how to download

UPSC 2019: सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा 2 जून को, अब भी कर सकते हैं प्रवेश पत्र डाउनलोड

Wed, 29 May 2019 10:30 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Wed, 29 May 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
upsc civil services 2019 admit card availbale, know how to download

UPSC 2019:  सिविल सेवा परीक्षा लोक सेवा आयोग द्वारा प्रारंभिक परीक्षा के ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ई-एडमिट कार्ड को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा 02 जून, 2019 रविवार को देश के विभिन्न केंद्रो में आयोजित कराई जाएगी।

विज्ञापन


आपको बता दें कि यह परीक्षा तीन चरणों में - प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का चयन करने के लिए आयोजित कराई जाती है। UPSC सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में सुबह 9:30 बजे से और दूसरे चरण में दोपहर 2:30 बजे से परीक्षा शुरू होगी। बता दें कि परीक्षा से 10 मिनट पहले केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वे अपने ई-एडमिट कार्ड को अच्छी तरह चेक कर लें। परीक्षा केंद्र में ई-एडमिट कार्ड के साथ एक पहचान पत्र (फोटो आईडेंटिटी कार्ड) जरूर लें जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि 2 जून को एक निश्चित समय तक ही उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आप अपने ई-एडमिट कार्ड को नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर बेहद आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC 2019:  प्रारंभिक परीक्षा के ई-एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड-

चरण 1 - सबसे पहले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2 - होमपेज पर ई-एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 - रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज कर सबमिट बटर पर क्लिक करें।
चरण 4 - अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर होगा।
चरण 5 - ई-एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट परीक्षा के लिए निकाल लें।


आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें। 

अपने सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा ई-एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed