UPSC Civil Service 2020: प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित, करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UPSC Civil Service Prelims Result 2020: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा IAS यानी भारतीय प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक इस खबर में भी दिया जा रहा है।
देश भर में सिविल सेवा IAS परीक्षा 4 अक्तूबर, 2020 दिन रविवार को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2020 में आवेदन करने के लिए फिर से विस्तृत फॉर्म-1 (DAF) भरना होगा। यह फॉर्म 28 अक्टूबर 2020 से लेकर 11 नवंबर 2020 शाम 6 बजे तक यूपीएससी की वेबसाइट upsconline.nic.in पर उपलब्ध रहेगा। मुख्य परीक्षा का ई-एडमिट कार्ड वेबसाइट पर परीक्षा से 3-4 सप्ताह पहले ही अपलोड किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप से अपने परीक्षा को आसानी से देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri: लिखित परीक्षा के बिना ही मिलेगी सरकारी नौकरी, बस होनी चाहिए ये योग्यता
UPSC Civil Service Preliminary Result 2020 : ऐसे करें चेक -
चरण 1 : सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2 : होमपेज पर दिए UPSC Civil Service Preliminary Result 2020 के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब आपके सामने एक पीडीएफ लिंक होगा, उसे क्लिक करें।
चरण 4 : आपकी स्क्रीन पर प्रेस नोट के साथ आपका प्रारंभिक परीक्षा परिणाम पीडीएफ प्रारूप में होगा।
चरण 5 : उसे डाउनलोड करें एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।