फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CGPDTM Examiner Vacancy 2025: Applications Begin Today for over 100 Posts

UPSC CGPDTM Examiner Vacancy: यूपीएससी में एक और नई भर्ती, सौ से अधिक पदों पर आज से आवेदन शुरू; जानें योग्यता

Sat, 13 Dec 2025 11:33 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 13 Dec 2025 11:33 AM IST
सार

UPSC CGPDTM Examiner Recruitment: संघ लोक सेवा आयोग ने एक और नई भर्ती निकाली है। यह भर्ती सीजीपीडीटीएम परीक्षक 2025 के लिए हैं। आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी लेकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC CGPDTM Examiner Vacancy 2025: Applications Begin Today for over 100 Posts
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : LinkedIn: UPSC

विस्तार

UPSC CGPDTM Examiner Jobs: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सीजीपीडीटीएम परीक्षक भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से पेटेंट, डिजाइन और ट्रेड मार्क्स के नियंत्रक जनरल (CGPDTM) के कार्यालय में ट्रेड मार्क्स एवं भौगोलिक संकेत परीक्षक के 100 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन


इसके अलावा, UPSC के अंतर्गत उप निदेशक (परीक्षा सुधार) के 2 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

ट्रेडमार्क और जीआई परीक्षक के लिए रिक्तियों का विवरण

वर्ग रिक्तियां
UR (सामान्य) 48
EWS 9
OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) 20
SC (अनुसूचित जाति) 17
ST (अनुसूचित जनजाति) 6
PwBD (उपरोक्त के अंतर्गत) 8
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निदेशक रिक्तियों का विवरण

वर्ग रिक्तियां
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)  1
अनुसूचित जाति (SC) 1

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि (Law) में डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अदालती मामलों या अन्य कानूनी मामलों को संभालने अथवा ट्रेडमार्क एवं भौगोलिक संकेत से संबंधित मामलों में कम से कम दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

कितना मिलेगा वेतन?

इस पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार वेतन मैट्रिक्स स्तर-7 का वेतन दिया जाएगा। आयु सीमा की बात करें तो अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष, ओबीसी के लिए 33 वर्ष, एससी/एसटी के लिए 35 वर्ष तथा दिव्यांगजन (PwBD) अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

यह पद स्थायी है और केंद्र सरकार की सामान्य सेवा (ग्रुप ‘बी’) के अंतर्गत आता है। चयन होने के बाद अभ्यर्थियों को दो साल की परिवीक्षा (प्रोबेशन) अवधि पूरी करनी होगी। इस पद का मुख्यालय नई दिल्ली होगा।
 

उप निदेशक के लिए योग्यता

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पीएचडी डिग्री होनी चाहिए। पीएचडी मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य, इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी या फिर कानून, प्रबंधन, वित्त या लेखा जैसे विषयों में हो सकती है। इसके अलावा उम्मीदवार को पढ़ाने, शोध करने, पाठ्यक्रम या स्टडी मटेरियल बनाने, परीक्षा सुधार या ऑनलाइन परीक्षाओं से जुड़े काम में कम से कम 5 साल का अनुभव होना जरूरी है।

उम्मीदवार को 7वें वेतन आयोग के स्तर-11 के अनुसार अच्छा वेतन मिलेगा। ओबीसी वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 43 साल और एससी वर्ग के लिए 45 साल तय की गई है।

अगर उम्मीदवार के पास कंप्यूटर एप्लीकेशन में 1 साल का डिप्लोमा और सॉफ्टवेयर से जुड़े काम का 2 साल का अनुभव है, तो उसे प्राथमिकता दी जा सकती है। यह योग्यता अनिवार्य नहीं है, लेकिन चयन में फायदा दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed