UPSC CDS 2 Result 2023: यूपीएससी सीडीएस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 6908 इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई
UPSC CDS 2 Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS 2) भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC CDS 2 Result 2023 OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS 2) भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी सीडीएस 2 का रिजल्ट चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई उम्मीदवार
यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या या रोल नंबर का उपयोग करना होगा। संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से 03 सितंबर, 2023 को सीडीएस II भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 6908 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई हुए हैं।
पांच दिनों का एसएसबी इंटरव्यू
यूपीएससी सीडीएस II परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू राउंड सेवा चयन बोर्ड (SSB) द्वारा आयोजित किया जाएगा। एसएसबी इंटरव्यू पांच दिनों की लंबी प्रक्रिया है जो उम्मीदवार के अधिकारी जैसे गुणों का आंकलन करती है।
UPSC CDS 2 Result ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
-
लिखित परिणाम टैब पर क्लिक करें।
-
परीक्षा लिखित परिणाम पर क्लिक करें।
-
कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज 2 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-
रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
यूपीएससी सीडीएस II परिणाम 2023 डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।