UPSC CDS 2 Result 2021: यूपीएससी सीडीएस-2 परीक्षा का रिजल्ट 2021 घोषित, यहां देखें मेरिट लिस्ट
UPSC CDS 2 Result 2021: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सीडीएस-2 परीक्षा का परिणाम 2021 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा II 2021 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 22 दिसंबर को सीडीएस-2 परिणाम 2021 घोषित किया है। जो उम्मीदवार संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा II 2021 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। आयोग ने 14 नवंबर, 2021 को यूपीएससी सीडीएस-2 परीक्षा आयोजित की गई थी। संघ लोक सेवा आयोग ने रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा प्रवेश साक्षात्कार के लिए योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए हैं।
सीडीएस-2 पाठ्यक्रमों की शुरुआत जुलाई और अक्तूबर में होगी
- भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून का 153वां (डीई) पाठ्यक्रम जुलाई 2022 में शुरू हो रहा है।
- भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला, केरल, का पाठ्यक्रम जुलाई 2022 में शुरू होने वाला है।
- वायु सेना अकादमी, हैदराबाद (उड़ान-पूर्व) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (212 एफ (पी)) जुलाई 2022 में शुरू हो रहा है।
- अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई 116वां एसएससी (पुरुष) (एनटी) (यूपीएससी) पाठ्यक्रम अक्तूबर 2022 में शुरू होने जा रहा है।
- अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई, 30वां एसएससी महिला (गैर-तकनीकी) (यूपीएससी) पाठ्यक्रम भी अक्तूबर 2022 में शुरू हो रहा है।
सीडीएस क्वालीफाईड उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दौर से गुजरना होगा
इन सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभी क्वालीफाईड उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दौर से गुजरना होगा। वे उम्मीदवार जो यूपीएससी संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा II 2021 को उत्तीर्ण करने में विफल रहे हैं, वे एसएसबी द्वारा साक्षात्कार आयोजित करने के बाद के अंतिम परिणाम के प्रकाशन की तारीख से 15 दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं और परिणाम 30 दिनों की अवधि के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।
यूपीएससी सीडीएस II परिणाम 2021 कैसे देखें?
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, 'यूपीएससी सीडीएस 2 परिणाम 2021' कहने वाले लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज दिखाई देगा, पीडीएफ फाइल लिंक पर क्लिक करें।
- परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।