UPSC CSD 2024 Result: यूपीएससी ने जारी किया सीडीएस-2 परीक्षा का अंतिम परिणाम; 574 उम्मीदवारों का हुआ चयन
UPSC CSD 2 Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा 2 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 574 उम्मीदवारों ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC CDS 2 2024 Final Result: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा 2 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर 30 दिनों के लिए उपलब्ध रहेगा। कुल 574 उम्मीदवारों ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त की है। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर परिणाम देख सकते हैं।
अभ्यर्थी अंतिम परिणाम घोषणा की तिथि से 15 दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट से अंक प्राप्त कर सकते हैं, और परिणाम 30 दिनों की अवधि के लिए उपलब्ध रहेगा।
परिणाम पीडीएफ के अनुसार, "सूची में योग्यता के क्रम में 574 (510+64) उम्मीदवारों की सूची दी गई है, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2024 और रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित साक्षात्कारों के परिणामों के आधार पर (i) अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई में 122वें लघु सेवा आयोग पाठ्यक्रम (एनटी) (यूपीएससी) (पुरुषों के लिए) और (ii) अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई में 36वें लघु सेवा आयोग महिला (गैर-तकनीकी) (यूपीएससी) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अंतिम रूप से अर्हता प्राप्त की है, जो अक्तूबर, 2025 में शुरू हो रहा है।"
नोटिस में आगे लिखा है, "122वें लघु सेवा आयोग पाठ्यक्रम (एनटी) (यूपीएससी) (पुरुषों के लिए) की सूची में उन उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं, जिन्हें पहले भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून, भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला, केरल और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद (प्री-फ्लाइंग) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए उसी परीक्षा के परिणाम के आधार पर अनुशंसित किया गया था।"
परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए, उम्मीदवार व्यक्तिगत रूप से या फोन पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच 011-23385271, 011-23381125 और 011-23098543 पर संपर्क कर सकते हैं।