फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPRVUNL recruitment CBT exam 2021 postponed due to surge in covid-19 cases

कोरोना का कहर : सबसे बड़े सूबे में स्थगित की गई यह बड़ी सरकारी भर्ती परीक्षा

Sun, 25 Apr 2021 09:54 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 25 Apr 2021 09:54 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य विद्युद उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) के द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं को अग्रिम आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है।  

विज्ञापन
UPRVUNL recruitment CBT exam 2021 postponed due to surge in covid-19 cases
Electricity - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

देशभर में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं, स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय समेत कई तरह की भर्ती परीक्षाओं को टाल दिया गया है। इस देश के सबसे बड़े की एक भर्ती परीक्षा भी इस महामारी की चपेट में चुकी है। उत्तर प्रदेश बिजली विभाग की भर्ती के तहत उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) में काफी समय से अटकी 2019 की भर्तियों के लिए परीक्षा अबकी बार कोरोना महामारी की चपेट आ गई है। 

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य विद्युद उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) के द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं को अग्रिम आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है। यूपीआरवीयूएनएल (UPRVUNL) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सहायक अभियंता (प्रशिक्षु) (ई एंड एम)-यांत्रिक पद कोड-1, पद कोड-2/ इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रूमेंटेशन (पद कोड-3), सहायक अभियंता प्रशिक्षु, सहायक समीक्षा अधिकारी, पद कोड-5, पद कोड-6, पद कोड-7, स्टाफ नर्स (पद कोड-8), एवं टेक्नीशियन श्रेणी-II, इलेक्ट्रीशियन आदि पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) को स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युद उत्पादन निगम लिमिटेड भर्ती 2019 की सीबीटी आधारित परीक्षाओं का आयोजन 09 मई, 16 मई, 2021, 21 मई और 22 मई, 2021 को किया जाना निर्धारित था। सरकार और विद्युत निगम की ओर से जल्द ही परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए जाने थे। अब इस भर्ती परीक्षा को फिलहाल कोरोना महामारी के कारण टाल दिया गया है। सीबीटी परीक्षा की नई तिथियों के बारे में जल्द ही अभ्यर्थियों को यूपीआरवीयूएनएल की वेबसाइट https://uprvunl.org/ पर अधिसूचना के माध्यम से सूचित किया जा सकता है।

यूपीआरवीयूएनएल की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
यूपीआरवीयूएनएल की परीक्षा स्थगित होने का आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां Notice regarding postponed of CBT exam against Advt. No. U-37/UPRVUSA/2019  क्लिक करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed