UPPSC प्रारंभिक परीक्षा के संशोधित परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपीपीएससी अपर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा के संशोधित परिणाम जारी कर दिए हैं। प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है।
हालांकि आयोग ने 28 अक्तूबर 2018 को सिविल सेवा (संयुक्त राज्य / अपर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2018) के तहत विभिन्न सरकारी पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी। जिसके परीक्षा परिणाम 30 मार्च 2019 को घोषित किए गए थे।
अब यूपीपीएससी ने यूपीपीएससी कंबाइंड स्टेट / अपर अधीनस्थ भर्ती 2018 के लिए संशोधित परिणाम जारी किया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके यूपीपीएससी अपर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा संशोधित परिणाम 2019 को डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC अपर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम संशोधित 2019 कैसे करें डाउनलोड-
चरण 1 : आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
चरण 2 : होमपेज पर अपर अधीनस्थ सेवा परीक्षा वाले लिंक पर जाएं।
चरण 3 : उम्मीदवारों के सामने एक पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
चरण 4 : उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।