UPPSC Result 2022: यूपी टेक्निकल एजुकेशन टीचिंग सर्विस परीक्षा का परिणाम जारी, 2228 उम्मीदवार चयनित
UPPSC Result 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से टेक्निकल एजुकेशन टीचिंग सर्विस परीक्षा 2021 का आयोजन बीते साल 22 दिसंबर, 2021 को किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPPSC Result 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने टेक्निकल एजुकेशन टीचिंग सर्विस परीक्षा (तकनीकी शिक्षा शिक्षण सेवा परीक्षा) 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। अब इसे चेक करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था और परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से टेक्निकल एजुकेशन टीचिंग सर्विस परीक्षा 2021 का आयोजन बीते साल 22 दिसंबर, 2021 को किया गया था। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पाली में हुई थी।
UPPSC Result 2022: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
UPPSC की आधिकारिक सूचना के अनुसार इस परीक्षा में कुल 40783 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। इनमें से परीक्षा में 2228 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। इन सभी उम्मीदवारों को अब साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा। साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए विस्तृत शेड्यूल को जल्द ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। छात्र किसी भी नई जानकारी और अपडेट के लिए इस पर नजर बनाकर रखें।
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब परिणाम एक पीडीएफ के रूप में आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब इसमें ctrl + f की मदद से अपना रोल नंबर खोजें।
- अब परिणाम को चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
UPPSC की ओर से इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को मैकेनिकल इंजीनियरिंग / कार्यशाला अधीक्षक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और अंग्रेजी के व्याख्याता के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 1370 है।