फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC State Engineering Services 2021 Final Result Declared Know how to download UP Govt Job Exam Result

UPPSC SES Final Result: यूपीपीएससी राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, 266 उम्मीदवार चयनित

Fri, 02 Dec 2022 07:31 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 02 Dec 2022 07:31 PM IST
सार

UPPSC SES Final Result:उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। योग्य उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPPSC State Engineering Services 2021 Final Result Declared Know how to download UP Govt Job Exam Result
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPPSC State Engineering Services Final Result Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। योग्य उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीपीएससी राज्य इंजीनियरिंग सेवा परिणाम 2021 की लिखित परीक्षा राज्य में 29 मई, 2022 को आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से 283 अधिसूचित रिक्तियों के लिए कुल 266 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। आयोग ने कुल 869 उम्मीदवारों के लिए 17 अक्तूबर से 15 नवंबर तक साक्षात्कार का आयोजन किया था। इससे पहले आयोग ने लिखित परीक्षा का परिणाम 29 सितंबर को घोषित किया गया था और संशोधित परिणाम 31 अक्तूबर, 2022 को घोषित किया गया था।  

विज्ञापन

UPPSC Result  92,787 उम्मीदवारों में से 870 ही हुए थे क्वालीफाई

UPPSC परीक्षा के लिए कुल 92,787 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया था। जिनमें से 870 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया गया था। भर्ती अभियान का उद्देश्य सहायक अभियंता, प्रबंधक, मुख्य फायर ऑपरेटर और अन्य के कुल 283 पदों को भरना है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त, 2021 से शुरू हुई और 13 सितंबर, 2021 को समाप्त हुई थी।  


 

 

UPPSC Result 2022 राज्य इंजीनियरिंग सेवा 2021 का परिणाम ऐसे देखें

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले यूपी पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर, यूपी पीएससी राज्य इंजीनियरिंग सेवा अंतिम परिणाम 2021 पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    रिजल्ट पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इस की प्रिंट आउट कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed