Staff Nurse Unani Recruitment 2023: यूपी में स्टाफ नर्स यूनानी पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
UPPSC Staff Nurse Unani Recruitment 2023: यूपीपीएससी ने स्टाफ नर्स यूनानी (पुरुष/महिला) 2023 के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
विस्तार
UPPSC Staff Nurse Unani Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की तरफ से स्टाफ नर्स यूनानी (पुरुष/महिला) पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 01 जनवरी 2024 तक है। जबकि आवेदन फॉर्म जमा करने आखिरी तारीख 04 जनवरी 2024 तक है।
UPPSC Staff Nurse रिक्तियों का विवरण
यूपीपीएससी के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 27 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 02 रिक्तियां स्टाफ नर्स यूनानी (पुरुष) के पद के लिए हैं, और 25 स्टाफ नर्स यूनानी (महिला) पद के लिए हैं।
UPPSC Recruitment 2023 आवेदन शुल्क
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स यूनानी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 125 रुपये, जबकि एससी/एसटी के लिए 95 रुपये और पीएच उम्मीदवारों को 25 रुपये का भुगतान करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से या ऑफलाइन भुगतान ई चालान के माध्यम से कर सकते हैं।
Staff Nurse Unani Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता
यूपी में स्टाफ नर्स (यूनानी) के पद पर सीधी भर्ती के लिए उम्मीदवार को विज्ञान के साथ हाई स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा समकक्ष मान्यता प्राप्त परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।