फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC Staff Nurse Result 2022 released at uppsc.up.nic.in know how to check it here sarkari result

UPPSC Staff Nurse Result: उत्तर प्रदेश स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, यहां देखें अपना रिजल्ट

Tue, 31 May 2022 12:04 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 31 May 2022 12:04 PM IST
सार

UPPSC Staff Nurse Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए परिणाम से जुड़े नोटिस में बताया गया है कि इस परीक्षा में कुल 1025 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

विज्ञापन
UPPSC Staff Nurse Result 2022 released at uppsc.up.nic.in know how to check it here sarkari result
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPPSC Staff Nurse Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने स्टाफ नर्स (पुरुष)  के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को ऑनलाइन रूप में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। यह वहां पीडीएफ के रूप में उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने स्टाफ नर्स (पुरुष) भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UPPSC Staff Nurse Result: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए परिणाम से जुड़े नोटिस में बताया गया है कि इस परीक्षा में कुल 1025 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 558 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। पहले इस परीक्षा के माध्यम से रिक्त पदों के 15 गुणा अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाना था। हालांकि,  न्यूनतम अर्हता मानक अंक प्राप्त न करने के कारण रिक्त पदों के सापेक्ष 15 गुना अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हुए हैं। इसलिए कुल 1025 को ही सफल घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPPSC Staff Nurse Result: कब जारी होंगे परिणाम?
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग स्टाफ नर्स (पुरुष) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्राप्तांक / कट आफ अंक आदि की सूचना अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। वहीं, आयोग ने अपने नोटिस में कहा है कि इस सम्बन्ध में जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के अन्तर्गत पृथक से कोई प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किये जायेगें।

विज्ञापन

UPPSC Staff Nurse Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड करें-:

  • सबसे पहले उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Information Bulletin के सेक्शन में जाएं।
  • अब  STAFF NURSE (MALE) भर्ती परीक्षा के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने की स्क्रीन पर परिणाम पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब इसमें Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर खोजें।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed