UPPSC Staff Nurse 2023: यूपी स्टाफ नर्स मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 1436 का हुआ चयन; जानें आगे की प्रक्रिया
UPPSC Staff Nurse 2023 Mains Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स 2023 भर्ती की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 1,436 उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से चयनित किया गया है।
विस्तार
UPPSC Staff Nurse 2023 Mains Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स 2023 भर्ती की मुख्य परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in. पर जाकर परिणाम पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा के आधार पर कुल 1,436 अभ्यर्थी को चयनित किया गया है।
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स 2023 प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 19 दिसंबर 2023 को किया गया था, जिसका परिणाम 20 फरवरी 2024 को जारी किया गया था। इसके बाद, मुख्य परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2024 को किया गया था, जिसमें 3,186 अभ्यर्थी शामिल हुए। आयोग ने आज, 7 मार्च 2025 को मुख्य परीक्षा के नतीजों की घोषणा की, जिसमें अगले चरण के लिए 1,456 उम्मीदवारों को चयनित किया गया।
1,436 उम्मीदवारों का हुआ चयन
स्टाफ नर्स पुरुष शाखा की 171 रिक्तियों के सापेक्ष कुल 160 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। उपयुक्त अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण आयोग ने इस वर्ग की शेष 11 रिक्तियों को आगे बढ़ा दिया गया है।
परिणाम पीडीएफ के अनुसार, स्टाफ नर्स की महिला शाखा के तहत 1,556 रिक्तियों के विरूद्ध 1,276 अभ्यर्थियो को सफल घोषित किया गया है। शेष 279 रिक्तियों को आगे बढ़ा दिया गया है।
UPPSC Staff Nurse 2023 Mains Result: अब आगे क्या?
मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए उपस्थित होना होगा, जोकि दस्तावेज सत्यापन है। आयोग दस्तावेज सत्यापन के संबंध में अलग से नोटिस जारी करेगा। आयोग ने कहा है कि सही समय पर उक्त परीक्षा के लिए कटऑफ और उम्मीदवारों के अंक जारी किए जाएंगे।