फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC RO, ARO Result 2017: 25 More Candidates Qualified, Check Latest Update

UPPSC: यूपीपीएससी आरओ – एआरओ भर्ती 2017 में 25 और उम्मीदवार हुए चयनित

Sun, 08 Mar 2020 03:18 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sun, 08 Mar 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
UPPSC RO, ARO Result 2017: 25 More Candidates Qualified, Check Latest Update
uppsc

UPPSC RO/ARO Exam 2017:  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती 2017 (आरओ-एआरओ) का परिणाम 3 मार्च, 2020 को जारी किया था। अब इस परिणाम मे संशोधन किया गया है। आरओ – एआरओ भर्ती 2017 में पदों की कुल संख्या 809 थी। जब आयोग ने इन पदों के परिणाम जारी किये, तो 809 पदों के लिए आयोग ने 663 उम्मीदवारों का चयन किया था। 

विज्ञापन


वहीं 146 पद रिक्त रह गये थे। परिणाम आने के बाद उम्मीदवारों ने यह सवाल उठाए। कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 15 नवंबर, 2019 को मांगे गए प्रार्थना पत्र में पूर्व की भर्तियों में चयनित हो चुके, जिन अभ्यर्थियों ने अभ्यर्थन वापस लेने का प्रार्थना पत्र दिया था, उन्हें भी चयनित कर लिया गया है। 
विज्ञापन


इसके बाद यूपीपीएससी ने ऐसे सफल हुए उम्मीदवारों का चयन निरस्त करते हुए उनके स्थान पर 25 असफल उम्मीदवारों का चयन किया है। परिणाम में इस संशोधन के कारण पूर्व में चयनित 11 उम्मीदवारों का विभाग अथवा पद में भी बदलाव किए गए हैं। इन सभी संशोधनों की सूची आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट या नीचे दिए लिंक पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
25 अन्य चयनित हुए उम्म्मीदवाराें की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें। 


ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri LIVE Updates: पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो जल्द करें आवेदन  

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed