फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC RO, ARO re-exam date out, will held on December 22, prelims on October 27; Check calendar

UPPSC RO ARO 2024: यूपीपीएससी आरओ, एआरओ पुनः परीक्षा की तिथि घोषित; यहां जानें कब होगा एग्जाम

Tue, 04 Jun 2024 01:32 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 04 Jun 2024 01:32 PM IST
सार

UPPSC RO, ARO Exam Date: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2024 में होने वाली भर्ती परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही, आयोग ने समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी पुनः परीक्षा की तिथि की घोषणा भी कर दी है।

विज्ञापन
UPPSC RO, ARO re-exam date out, will held on December 22, prelims on October 27; Check calendar
यूपीपीएससी, UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UPPSC RO, ARO Re-Exam 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 2024 में होने वाली भर्ती परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। शेड्यूल के साथ ही आयोग ने पेपर लीक के कारण रद्द की गई समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी पुनः परीक्षा 2024 की तिथि की भी घोषणा की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कैलेंडर देख सकते हैं। यूपीपीएससी आरओ, एआरओ पुनः परीक्षा परीक्षा अब 22 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2024 में आयोजित की जाने वाली परीक्षा की संशोधित तिथि घोषित कर दी गई है, जिसमें अपर निजी सचिव परीक्षा, सम्मिलित राज्य/वरिष्ठ अधीनस्थ सेवा परीक्षा, समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) सहित कई पद शामिल हैं।
विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के माध्यम से समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के पदों के लिए कुल 411 रिक्तियों को भरने के लिए 12 फरवरी को यूपीपीएससी आरओ, एआरओ परीक्षा प्रारंभिक 2024 आयोजित की गई थी। पेपर लीक के आरोपों की जांच के लिए एक विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) नियुक्त किया गया था। इसके बाद, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा स्थगित कर दी और अधिकारियों को छह महीने में फिर से परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर

यहां 2024 में होने वाली विभिन्न यूपीपीएससी भर्ती रिक्तियों के लिए संभावित परीक्षा कार्यक्रम दिया गया है -

यूपीपीएससी परीक्षा परीक्षा तिथि
अपर निजी सचिव परीक्षा-2023 (शॉर्ट हैंड/टाइपिंग) 28 जून से - 25 दिन तक
सहायक नगर नियोजन (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 30 जून
आरक्षित 21 जुलाई
स्टाफ नर्स एलोपैथी (पुरुष/महिला) (मुख्य) परीक्षा-2023 28 जुलाई
आरक्षित 6 अगस्त
सम्मिलित राज्य कृषि सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 18 अगस्त
1. चिकित्सा अधिकारी होम्योपैथिक एवं आवासीय चिकित्सा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2023
2. चिकित्सा अधिकारी होम्योपैथिक (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2023
25 अगस्त
1. स्टाफ नर्स (यूनानी) (पुरुष/महिला) (प्रा.) परीक्षा-2023
2. स्टाफ नर्स (आयुर्वेदिक) (पुरुष/महिला) (प्रा.) परीक्षा-2023
8 सितंबर
सहायक नगर नियोजक (मुख्य) परीक्षा-2023 15 सितंबर
चिकित्सा अधिकारी यूनानी (स्कोनिंग) परीक्षा-2023 6 अक्तूबर
तकनीकी शिक्षा (शिक्षण) परीक्षा-2021 (अवशिष्ट परीक्षा) 20 अक्तूबर
सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 27 अक्तूबर
आरक्षित 10 नवंबर
वैज्ञानिक अधिकारी (स्कैनिंग) परीक्षा-2023 17 नवंबर
आरक्षित 8 दिसंबर
आरक्षित 15 दिसंबर
समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 22 दिसंबर

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed