फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC RO ARO Exam Pattern Changed, Check new syllabus at uppsc.up.nic.in; Check notice here

UPPSC RO ARO: यूपीपीएससी आरओ-एआरओ भर्ती पर बड़ा अपडेट! परीक्षा पैटर्न में हुआ है बदलाव, यहां पढ़ें नोटिस

Mon, 30 Sep 2024 09:12 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 30 Sep 2024 09:12 PM IST
सार

UPPSC RO ARO Exam Pattern: उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग की ओर से यूपीपीएससी आरओ-एआरओ (UPPSC RO ARO) भर्ती के संबंध में एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में बताया गया है कि भर्ती परीक्षा के पैटर्न में बदलाव हुआ है।
 

विज्ञापन
UPPSC RO ARO Exam Pattern Changed, Check new syllabus at uppsc.up.nic.in; Check notice here
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UPPSC RO ARO Syllabus: उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती 2023 (UPPSC RO ARO) परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है। आयोग ने नोटिस जारी कर यह जानकारी साझा की है। इस परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर, 2024 को किया जाना प्रस्तावित है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें किसी भी असुविधा से बचने के लिए इस बदलाव के बारे में जान लेना चाहिए।

विज्ञापन

एक ही प्रश्न पत्र होगा

जारी नोटिस के अनुसार, अब आरओ-एआरओ परीक्षा के एक ही प्रश्न पत्र होंगे। पहले सामान्य अध्ययन और हिंदी के दो अलग-अलग प्रश्न पत्र होते थे। साथ ही अब दो की जगह तीन घंटे की परीक्षा होगी। एक प्रश्न पत्र में ही सामान्य अध्ययन 140 और हिंदी के 60 प्रश्न होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPPSC RO ARO Exam Pattern: परीक्षा प्रकार

इस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के कुल 200 (160 सामान्य अध्ययन + 60 हिंदी) प्रश्न होंगे। परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित किया गया है, यानी एक प्रश्न सही करने पर एक अंक दिया जाएगा। इस प्रश्न-पत्र को हल करने के लिए उम्मीदवारों को तीन घंटे की अवधि का समय मिलेगा। वहीं, मुख्य परीक्षा योजना में आयोग द्वारा किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन

पहले क्या था परीक्षा का प्रकार?

  • पहले दो पेपर होते थे। पहला पेपर सामान्य ज्ञान का होता था, जिसमें 140 प्रश्न पूछे जाते थे। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होते थे, जिसके लिए 2 घंटे का समय मिलता था।
  • इसके बाद, पेपर 2 सामान्य हिन्दी का होता था, जिसमें 60 प्रश्न पूछे जाते थे। जिनका कुल अंक 60 होता था। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होते थे।

22 दिसंबर को प्रस्तावित है परीक्षा

आरओ-एआरओ की प्रारंभ परीक्षा का पेपर 11 फरवरी को लीक हो गया था, जिसके बाद अभ्यर्थियों ने आंदोलन शुरू कर दिया था। प्रारंभिक जांच में भी पेपर लीक होने की पुष्टि हुई। इसके बाद, आयोग ने दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया। आयोग के कैलेंडर में यह परीक्षा 22 दिसंबर को प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed