फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC Ro Aro 2016 exam Cancelled know more details

UPPSC Ro Aro 2016: रद्द हुई परीक्षा, जानें पूरा मामला

Wed, 15 Jan 2020 11:06 AM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 15 Jan 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
UPPSC Ro Aro 2016 exam Cancelled know more details
uppsc

UPPSC Ro Aro 2016 Exam -उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने तीन साल पहले हुई समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2016 की प्रारंभिक परीक्षा निरस्त कर दी है। पेपर आउट होने के विवाद में तीन वर्षों से प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम फंसा हुआ था। आयोग ने पुनर्परीक्षा कराने का निर्णय लिया है, जो इस साल तीन मई को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सिर्फ पुराने अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। इसके लिए न तो कोई विज्ञापन जारी किया जाएगा और न ही कोई आवेदन लिया जाएगा।

विज्ञापन


UPPSC Ro Aro 2016 Exam - कुछ जरूरी जानकारी - 

  • आरओ/एआरओ-2016 की प्रारंभिक परीक्षा 27 नवंबर 2016 को आयोजित की गई थी।
  • आरओ/एआरओ के 361 पदों पर भर्ती के लिए 21 जिलों के 827 केंद्रों में परीक्षा आयोजित की गई थी।
  • परीक्षा के लिए 385191 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा दो पालियों में हुई थी।
  • पहली पाली में 204907 (53.20 फीसदी) और दूसरी पाली में 203261 (52.77) फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
  • परीक्षा के दौरान लखनऊ के एक केंद्र से व्हाट्सएप पर पेपर वायरल हो गया था और इस मामले में आईपीएस अमिताभ ठाकुर की ओर से लखनऊ के हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
  • विज्ञापन

मामला न्यायालय में चल रहा है और अब तक अंतिम रूप से इसका निस्तारण नहीं हो सका है। ऐसे में आयोग ने परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया है। परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार आरओ/एआरओ-2016 की परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों को पुनर्परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी। इसके लिए अलग से कोई विज्ञापन जारी नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri 2020 LIVE: डीएसएसएसबी, पीएससी, बिजली विभाग समेत कई जगहों पर नौकरी के मौके

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed