यूपीपीएससी ने जारी किया पीसीएस, बीईओ समेत अन्य कई बड़ी परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)-2019 की मुख्य परीक्षा 25 जुलाई से आयोजित की जाएगी और पीसीएस-2020 एवं सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ)/2020 की प्रारंभिक परीक्षा 11 अक्टूबर को होगी। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ)-2019 की प्रारंभिक परीक्षा 16 अगस्त को आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। कुल 13 परीक्षाओं का संशोधन कैलेंडर जारी कर दिया है। कुल 13 परीक्षाएं शामिल हैं, जिनमें 11 परीक्षाएं वर्ष 2020 और दो परीक्षाएं वर्ष 2021 में होंगी।
यूपीपीएससी ने इस साल 10 जनवरी को परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी किया था, जिनमें 16 परीक्षाएं शामिल थीं। इसके अलावा तीन मई को आरओ/एआरओ-2016 की प्रारंभिक परीक्षा भी प्रस्तावित थी, जो आयोग के कैलेंडर में पहले से शामिल नहीं थीं। इस तरह वर्ष 2020 में कुल 17 परीक्षाएं प्रस्तावित थीं। कैलेंडर में 23 फरवरी तक शामिल पांच परीक्षाएं आयोग ने करा दी थीं। इसके बाद कोविड-19 के कारण आयोग को 21 जून तक विभिन्न तिथियों में प्रस्तावित सात परीक्षाएं स्थागित करनी पड़ीं।
इनमें बीईओ-2019 की प्रारंभिक परीक्षा, पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा, पीसीएस-2020 एवं एसीएफ/आरएफओ-2020 की प्रारंभिक परीक्षा, आरओ/एआरओ-2016 की प्रारंभिक परीक्षा, कंप्यूटर सहायक (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग) परीक्षा-2019 सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ)-2018 की मुख्य परीक्षा, सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2019 शामिल थीं। इस तरह आयोग को वर्ष 2020 में कुल 12 परीक्षाएं करानी शेष रह गई हैं। संशोधित कैलेंडर में समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2016 की मुख्य परीक्षा को भी शामिल किया गया है और आयोग ने इन 13 परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। इनमें इस साल जुलाई, अगस्त, सितंबर, नवंबर एवं दिसंबर में दो-दो और अक्तूबर में एक परीक्षा होगी। वहीं, अगले साल जनवरी एवं फरवरी में एक-एक परीक्षा होगी।
यहांं देखेें यूपीपीएसी परीक्षा के संशोधित कैंलेडर
| परीक्षा का नाम | परीक्षा की तिथियां |
| सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) मुख्य परीक्षा-2018 | 18 जुलाई, 2020 से |
| पीसीएस मुख्य परीक्षा, 2019 | 25 जुलाई, 2020 से |
| खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) प्रारंभिक परीक्षा, 2019 | 16 अगस्त, 2020 |
| कंप्यूटर सहायक (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग) परीक्षा-2019 | 23 अगस्त, 2020 |
| आरओ/एआरओ प्री, 2016 | 13 सितंबर, 2020 |
| एसीएफ/आरएफओ मुख्य परीक्षा, 2019 | 19
सितंबर, 2020 से |
| पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, 2020 एवं सीएफ/आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा, 2020 | 11 अक्तूबर, 2020 |
| सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2019 | 01 नवंबर, 2020 |
| उद्योग विभाग के तहत सहायक प्रबंधक (गैर तकनीकी) स्क्रीनिंग परीक्षा, 2016 | 22 नवंबर, 2020 |
| खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मुख्य परीक्षा, 2019 | 06 दिसंबर, 2020 |
| आरओ/एआरओ मुख्य परीक्षा, 2016 | 22 दिसंबर, 2020 |
| पीसीएस मुख्य परीक्षा, 2020 | 22 जनवरी, 2021 से |
| एसीएफ/आरएफओ मुख्य परीक्षा, 2020 | 13 फरवरी, 2021 से |