UPPSC Exam Date: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर सहित इन भर्ती परीक्षाओं की बदल गई तिथियां, अब इस दिन होगी परीक्षा
UPPSC New Exam Dates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर, टीजीटी पीजीटी परीक्षा के लिए तारीखों में बदलाव किया है। आधिकारिक तौर पर नए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPPSC New Exam Dates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर, टीजीटी पीजीटी परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। आधिकारिक तौर पर नए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। यूपी टीजीटी परीक्षाएं 14 और 15 मई, 2025 को आयोजित होने वाली हैं, जबकि यूपी पीजीटी परीक्षाएं 20 और 21 जून, 2025 को निर्धारित की गई है। वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 16 और17 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "एतद्वारा सभी सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि महाकुम्भ 2025 व अभ्यर्थियों से प्राप्त प्रत्यावेदनों के दृष्टिगत आयोग की बैठक संख्या-15 दिनांक 24.01.2025 में सम्यक् विचारोपरान्त लिये गये निर्णय के क्रम में लिखित परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियों को संशोधित कर विज्ञापन संख्या-51 के तहत विज्ञापित सहायक आचार्य (Asstt. Prof.) की लिखित परीक्षा 16 एवं 17 अप्रैल, 2025, विज्ञापन संख्या-01 / 2022 प्रशिक्षित स्नातक (TGT) की 14 एवं 15 मई, 2025 तथा विज्ञापन संख्या-02/2022 प्रवक्ता (PGT) की परीक्षा 20 एवं 21 जून, 2025 को सम्पन्न करायी जायेगी।"
रिक्ति विवरण
| पद का नाम | पुरुष उम्मीदवार | महिला उम्मीदवार | कुल रिक्तियां |
|---|---|---|---|
| प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) | 3,213 | 326 | 3,539 |
| स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) | 549 | 75 | 624 |
| असिस्टेंट प्रोफेसर | - | - | 1,017 |
कब आएगा एडमिट कार्ड?
इन सभी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले जारी करने की उम्मीद है। हालांकि, आयोग की तरफ से एडमिट कार्ड को लेकर किसी भी तरह की सूचना नहीं जारी की गई है। पराक्षा सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले परीक्षा शहर की सूची जारी की जाएगी।