UPPSC: लाखों युवाओं को है इन दो परीक्षाओं का इंतजार, आइए जानते हैं यूपी पीसीएस से कौन-कौन सी मिलती हैं नौकरिया
UPPSC: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की दो परीक्षाओं पर इन दिनों लाखों परीक्षार्थी की नजरें हैं। आइए जानते हैं। इन परीक्षाओं को पास करने के बाद कौन-कौन सी सरकारी नौकरियां मिलती हैं।
विस्तार
UPPSC PCS Exam: लगभग 16.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की दो सरकारी परीक्षाओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें आरओ और एआरओ प्रारंभिक परीक्षा शामिल है। आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा तीन पालियों में 22 और 23 दिसंबर को आयोजित होने वाली थी उसे कल स्थगित कर दिया गया है। समिति की रिपोर्ट आने के बाद नई तिथि पर परीक्षा कराने की घोषणा की जाएगी।
आरओ (RO) और एआरओ परीक्षा (ARO Exam) के लिए लगभग 10 लाख 76 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। यूपीपीएससी की ओर से हर साल प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्तियां निकाली जाती हैं।
यूपी पीसीएस परीक्षा के लिए जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू हुआ था, जो 2 फरवरी तक चला। पहले यह परीक्षा 17 मार्च को होनी थी। फिर जून में कराए जाने की बात हुई। उसके बाद 27 अक्तूबर की तारीख घोषित की गई, जिसे स्थगित कर दिया गया। इसके बाद 7 और 8 दिसंबर को परीक्षा की तिथि घोषित हुई। लेकिन इसी दौरान परीक्षार्थियों ने 'एक दिन, एक पाली, नॉर्मलाइजेशन नहीं' की मांग शुरू कर दी। आंदोलन के कारण इसे भी स्थगित कर दिया गया।
पहली बार पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा कब स्थगित हुई?
शुरुआत में पीसीएस प्रारंभिक-2024 परीक्षा आयोग के कैलेंडर में 17 मार्च को होनी थी, लेकिन इससे पहले 11 फरवरी को हुई आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा में पेपर लीक होने से आयोग को कैलेंडर में शामिल पीसीएस सहित पांच परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ गई थीं।
आयोग पीसीएस परीक्षा के माध्यम से सरकार के कई विभागों में भर्तियां करता है, हालांकि इस बार जो वैकेंसी निकली है। उसमें सिर्फ 220 पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। आइए जानते हैं कि यूपीपीएससी की पीसीएस परीक्षा के माध्यम से किन-किन पदों पर नौकरियां मिलती हैं।
- डिप्टी कलेक्टर (ADM)
- उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (SDM)
- ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO)
- वाणिज्यिक कर अधिकारी
- डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP)
- ट्रेजरी ऑफिसर/अकाउंट्स ऑफिसर (ट्रेजरी)
- असिस्टेंट कमिश्नर कॉमर्शियल टैक्स
- असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (ARTO)
- जिला कमांडेंट होमगार्ड्स
- गन्ना इंस्पेक्टर
- उप-रजिस्ट्रार
- सहायक श्रम आयुक्त
- सहायक नियंत्रक विधिक माप
- जेल अधीक्षक
- सहायक नगर आयुक्त
- सांख्यिकी अधिकारी
- जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
- नायब तहसीलदार
- अपर जिला विकास अधिकारी समाज कल्याण
- सहायक जिला रोजगार अधिकारी
- जिला पंचायती राज अधिकारी
- जिला आपूर्ति अधिकारी
- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
- खाद्य सुरक्षा अधिकारी
- बाल विकास परियोजना अधिकारी
- आबकारी निरीक्षक
- सहायक रजिस्ट्रार सहकारिता