फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC Recruitment 2024 application fee date soon for Medical Officer

UPPSC Bharti 2024: चिकित्सा अधिकारी के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि नजदीक, तुरंत इस लिंक से करें भुगतान

Sat, 13 Apr 2024 11:29 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 13 Apr 2024 11:29 AM IST
सार

UPPSC MO Recruitment 2024: चिकित्सा अधिकारी के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि नजदीक है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से तुरंत आवेदन शुल्क जमा कर दें। 
 

विज्ञापन
UPPSC Recruitment 2024 application fee date soon for Medical Officer
UPPSC MO Recruitment 2024 - फोटो : freepik

विस्तार

UPPSC MO Recruitment 2024: स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न चिकित्सा अधिकारी के पदों के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, लेकिन अभी तक आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  uppsc.up.nic.in के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल, 2024 निर्धारित है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से चिकित्सा अधिकारी के कुल 2532 पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन

यूपीपीएससी भर्ती की प्रमुख तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि - 15/03/2024
आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि - 16/04/2024
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12/04/2024 -
ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 30/04/2024

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीएससी की इस भर्ती में जिन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, वह इस प्रकार है:
गायनकोलॉजिस्ट- 385 पद
एनेस्थेटिस्ट- 460 पद
पीडियाट्रिशियन- 440 पद
रेडियोलॉजिस्ट- 70 पद 
पैथोलॉजिस्ट- 21 पद 
जनरल सर्जन- 338 पद 
जनरल फिजिशियन 316 पद, और न्यूरो, गैस्ट्रो, चेस्ट और प्लास्टिक सर्जन जैसे कई प्रकार के पद है, जिन पर भर्ती की जाएगी। वेतन प्रतिमाह  67700 से 208700 तक रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क का भुगतान कैसे करें?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • अब आईडी लॉगिन करके पेमेंट पर क्लिक करें। 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र की एक प्रति अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed