UPPSC: दिसंबर में होगी यूपीपीएससी पीसीएस और आरओ-एआरओ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड
UPPSC PCS RO-ARO Exam Date: यूपीपीएससी ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा और समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा की तिथियों की घोषणा की है। दोनों परीक्षाएं एक ही महीने में आयोजित की जाएंगी।
विस्तार
UPPSC PCS RO-ARO Prelims Exam Date 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 की तिथि घोषित कर दी है। इसके साथ ही आयोग ने समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा की तिथियों की भी घोषणा की है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, इन भर्ती परीक्षाओं का आयोजन दिसंबर 2024 में किया जाएगा।
UPPSC PCS Prelims Exam Date 2024: नोट करें यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की तिथियां
यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को प्रदेश के 41 जिलों में आयोजित होगी। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित कराई जाएगी, जिसमें पहले सत्र की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक और दूसरे सत्र की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी।
UPPSC RO ARO Exam Date 2024: आरओ-एआरओ परीक्षा की तिथि भी घोषित
समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए भी खुशखबरी है। यूपीपीएससी आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। 22 दिसंबर को प्रथम पाली सुबह 09:00 से 12:00 बजे, द्वितीय पाली दोपहर 02:30 से 05:30 बजे तक तथा 23 दिसंबर को तृतीय पाली की परीक्षा 09:00 से 12:00 बजे तक होगी। एक पाली में पांच लाख से अधिक अभ्यर्थी होने पर कई पालियों में परीक्षा कराई जाएगी।
UPPSC Admit Card: कब आएगा एडमिट कार्ड?
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा और समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक का एडमिट कार्ड दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, आयोग ने इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
यह पहली बार है, जब आयोग एक ही महीने में दो बड़ी परीक्षाओं का आयोजन कर रहा है। इन परीक्षाओं के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों की कुल संख्या 16.52 लाख से अधिक है। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए 5 लाख से अधिक और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए 10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया गया है।
जो भी अभ्यर्थी इन परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें अपनी तैयारी को आवश्यकतानुसार नई दिशा या गति देनी चाहिए। चूंकि, अब परीक्षा में ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में अभ्यर्थियों को रिविजन भी शुरू कर देना चाहिए।