{"_id":"63eb815d616256dc020a252e","slug":"uppsc-pcs-interview-schedule-2023-released-know-how-to-check-it-online-at-uppsc-up-nic-in-2023-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPPSC PCS Interview Schedule 2023: यूपीपीएससी ने जारी किया पीसीएस का इंटरव्यू शेड्यूल, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPPSC PCS Interview Schedule 2023: यूपीपीएससी ने जारी किया पीसीएस का इंटरव्यू शेड्यूल, ऐसे करें चेक
Tue, 14 Feb 2023 06:14 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 14 Feb 2023 06:14 PM IST
सार
UPPSC PCS 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2022 का इंटरव्यू कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPPSC PCS Interview Schedule 2023 Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2022 का इंटरव्यू कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा में सफल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध कार्यक्रम की जांच और इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इंटरव्यू 20 फरवरी से 21 मार्च तक दो पालियों- सुबह 9.00 बजे और दोपहर 1.00 बजे आयोजित किया जाना है। योग्य उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या और मूल विवरण का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से अपने इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “विज्ञापन सं.ए-2/ई-1/2022, पी.सी.एस. परीक्षा-2022” के लिए इंटरव्यू लेटर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें” पर क्लिक करें।
- अपने लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- इंटरव्यू लेटर देखें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
आपको बता दें कि 27 सितंबर 2022 को आयोजित यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा में कुल 5311 उम्मीदवार शामिल हुए थे। जिनमें से कंबाइंड स्टेट/अपर सबोर्डिनेट सर्विस परीक्षा 2022 में कुल 1070 उम्मीदवार पास हुए थे। लिखित परीक्षा में पास उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आना होगा।
उम्मीदवारों का इंटरव्यू प्रयागराज में यूपीपीएससी कार्यालय के सरस्वती भवन में आयोजित किया जाएगा। जहां उम्मीदवारों को जारी किया गया कॉल लेटर डाक्यूमेंट्स की ओरिजनल कॉपी व फोटोग्राफ लेकर पहुंचना होगा।