फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSE Prelims Result: PCS 2019 2020 pre result download link, UPPSC qualified candidates list

UPPSC PCS Result 2019: प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी, यहां है सफल अभ्यर्थियों की सूची

Tue, 18 Feb 2020 10:22 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 18 Feb 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
UPPSE Prelims Result: PCS 2019 2020 pre result download link, UPPSC qualified candidates list
UPPSC PCS Prelims Results 2019 - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC - Uttar Pradesh Public Service Commission) ने पीसीएस, एसीएफ और आरएफओ (PCS / ACF / RFO) के नतीजे जारी कर दिए हैं। परिणाम की घोषणा यूपीपीएससी की आधिकािरिक वेबसाइट पर की गई है। 

विज्ञापन


जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा परिणाम देखने के लिए डायरेक्ट लिंक और मुख्य परीक्षा के लिए सफल अभ्यर्थियों की पूरी सूची इस खबर में आगे दी जा रही है।

विज्ञापन

UPPSC PCS pre result 2019: ऐसे देखें परिणाम

  • उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर दाहिनी तरफ पीसीएस, एसीएफ, आरएफओ मेन्स लिस्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके सामने स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में सफल अभ्यर्थियों की पूरी सूची आ जाएगी। इस सूची में अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अगर आपका रोल नंबर इसमें है, तो आप मुख्य परीक्षा के लिए सफल हो चुके हैं। इस सूची को डाउनलोड करें और एक प्रिंट लेकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें : इस राज्य के लोक सेवा आयोग में भर्तियां, स्नातकों के लिए सुनहरा मौका

6320 अभ्यर्थी सफल

यूपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में कुल 3,18,147 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 6320 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। इस बार किए गए बदलाव के अनुसार कुल पदों के मुकाबले सिर्फ 13 गुना अभ्यर्थियों को ही सफल घोषित किया गया है। पहले 18 गुना अभ्यर्थी सफल होते थे।

यूपीपीएससी ने पीसीएस, एसीएफ व आरएफओ परीक्षाओं का आयोजन 15 दिसंबर 2019 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर किया था। आयोग के कैलेंडर में पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा 20 अप्रैल से और एसीएफ / आरएफओ-2019 की मुख्य परीक्षा 16 अगस्त से प्रस्तावित है।

UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
UPPSC PCS Pre Result 2019: सफल अभ्यर्थियों की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed