फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC Engineering Services 2021 uttar pradesh public service commission released Exam schedule for the Engineering Services exam 2021, see here, sarkari naukri

UPPSC Engineering Services 2021: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा की तारीखें, यहां देखें

Mon, 20 Dec 2021 08:21 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 20 Dec 2021 08:21 PM IST
सार

UPPSC Engineering Services 2021: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 का आयोजन प्रदेश के लोक निर्माण विभाग, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, नगर विकास विभाग और अन्य विभागों में रिक्त पड़ी कुल 281 पदों के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन
UPPSC Engineering Services 2021 uttar pradesh public service commission released Exam schedule for the Engineering Services exam 2021, see here, sarkari naukri
UPPSC Engineering Services 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 की तारीख और शेड्यूल की घोषणा कर दी है। इस शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


कब होगी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया जाएगा। परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली का आयोजन सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक होगा। वहीं दूसरी पाली का आयोजन दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4.30 बजे  तक किया जाएगा। आयोग द्वारा परीक्षा के प्रवेश पत्र को जनवरी के दूसरे हफ्ते में जारी किया जा सकता है। 
विज्ञापन


कितनी हैं पदों की संख्या?
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 का आयोजन प्रदेश के लोक निर्माण विभाग, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, नगर विकास विभाग और अन्य विभागों में रिक्त पड़ी कुल 281 पदों के लिए किया जा रहा है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया
इंजीनियरिंग सेवा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार लिखित परीक्षा को पास करेंगे, उन्हें साक्षात्कार में भाग लेने का मौका मिलेगा। इसके बाद आयोग द्वारा अंतिम चयन की सूची जारी की जाएगी। 


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार साक्षात्कार की प्रक्रिया के समय सभी मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराया जाएगा। उम्मीदवारों के पास शिक्षण संस्थान (जहां से शिक्षा प्राप्त की है) वहां के विभागाध्यक्ष या किसी गैजेटेड ऑफिसर द्वारा दो पासपोर्ट साइज की फोटो अटेस्ट करा कर लानी होगी। वहीं दो पासपोर्ट साइज फोटो बिना अटेस्ट कराए भी लानी होगी। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।   

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed