{"_id":"5f3cb3d6368cab54f8086f1f","slug":"uppsc-block-education-officer-exam-answer-key-available-on-website-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC: ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर परीक्षा की आंसर की जारी, इस दिन तक उठा सकते हैं आपत्ति","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPPSC: ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर परीक्षा की आंसर की जारी, इस दिन तक उठा सकते हैं आपत्ति
Wed, 19 Aug 2020 10:43 AM IST
Garima Garg
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Wed, 19 Aug 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
UPPSC pcs
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी हैं। बता दें कि ये उत्तर कुंजी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबासाइट uppsc.up.nic.in है। UPPSC BEO प्रारंभिक परीक्षा 2020 का आयोजन 16 अगस्त को किया गया था। यह परीक्षा मूल रूप से 22 मार्च को होने वाली थी, जिसे कोविद -19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। बाद में इस तिथि को फिर से जारी किया गया। मूल अनुसूची के अनुसार, UPPSC BEO मुख्य परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी। भर्ती अभियान 309 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- हाथ से न जाने दें दिल्ली पुलिस में नौकरी का यह मौका, सिर्फ 1,499 रुपये में करें दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी
विज्ञापन
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और यदि उन्हें किसी भी तरह की त्रुटि लगी तो आपत्तियां डाक द्वारा भेज सकते हैं। वे वेबसाइट से प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी आपत्तियाँ प्रमाण के साथ आयोग के कार्यालय को परीक्षा नियंत्रक को भेज सकते हैं। आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त शाम 5 बजे है।
विज्ञापन
UPPSC computer assistant admit card 2020: ऐसे देखें आंसर की:
चरण - 1 सबसे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
चरण - 2 उसके बाद होमपेज पर दिए आंसर-की से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 अब क्लिक करते ही आपके सामने एक नई डिस्प्ले खुल जाएगी।
चरण - 4 अपनी उत्तर कुंजी की जांच करें।
चरण - 5 अपने कंप्यूटर पर पीडीएफ डाउनलोड करें।