UPPSC Assistant Town Planner: सहायक टाउन प्लानर प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
UPPSC Assistant Town Planner 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 30 जून 2024 को आयोजित होने वाली असिस्टेंट टाउन प्लानर प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPPSC Assistant Town Planner 2023 Pre Admit Cards Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने असिस्टेंट टाउन प्लानर प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- uppsc.up.nic.in. के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनवोड कर सकते हैं। उम्मीदवार पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानर 2023 प्रारंभिक परीक्षा 30 जून 2024 को आयोजित होने वाली है। भर्ती अभियान का लक्ष्य आवास और शहरी नियोजन विभाग में सहायक टाउन प्लानर की कुल 24 रिक्तियों को भरना है।
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार का फोटो
- उम्मीदवार का हस्ताक्षर
- पंजीकरण संख्या
- रोल नंबर
- जन्म की तारीख
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा का समय
- हाजिरी का समय
- परीक्षा अवधि
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा केंद्र कोड
- पिता का नाम
- मां का नाम
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में एक प्रारंभिक और एक मुख्य परीक्षा शामिल है। प्रीलिम्स और मेन्स का वेटेज 300 अंक होगा। प्रीलिम्स एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा होगी, जबकि मेन्स एक वर्णनात्मक प्रकार की परीक्षा होगी।
- सबसे पहले उम्मीदवार यूपीपीएससी एटीपी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर असिस्टेंट टाउन प्लानर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
- लॉगइन करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
- आगे की आवश्यकता के लिए एक एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।