फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC APO 2025: Selection Process for 182 Posts and Subject-Wise Exam Pattern Explained

UPPSC: एपीओ के 182 पदों पर कैसे होगा चयन? जानें किस विषय से कितने आएंगे प्रश्न, देखें पूरा एग्जाम पैटर्न

Sat, 20 Sep 2025 09:40 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 20 Sep 2025 09:40 AM IST
सार

UPPSC APO Exam Pattern: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी के 182 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने वाले हैं, तो परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से यहां जान सकते हैं।
 

विज्ञापन
UPPSC APO 2025: Selection Process for 182 Posts and Subject-Wise Exam Pattern Explained
यूपीपीएससी, UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UPPSC APO Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के 182 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने और आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025 है। वहीं, आवेदन में सुधार और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


इस बार प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम में भी संशोधन किया गया है। आइए, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानें..

यूपीपीएससी एपीओ प्रारंभिक परीक्षा

यूपीपीएससी एपीओ प्रारंभिक परीक्षा 2025 भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण है और यह एक स्क्रीनिंग परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती है। परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, जिनके कुल अंक 150 हैं। ये प्रश्न सामान्य ज्ञान और विधि (Law) विषयों से संबंधित होते हैं। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक काटे जाते हैं। इस चरण में सफल होने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होते हैं।

विज्ञापन

विषयवार परीक्षा पैटर्न

भाग I: सामान्य ज्ञान (50 अंक)
  • सामान्य विज्ञान: 8 अंक
  • समसामयिक घटनाएं (राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय): 10 अंक
  • भारत का इतिहास: 8 अंक
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन: 8 अंक
  • भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था: 8 अंक
  • विश्व भूगोल एवं जनसंख्या: 8 अंक

भाग II: कानून (100 अंक)
  • भारतीय न्याय संहिता, 2023: 30 अंक
  • भारतीय साक्षात् अधिनियम, 2023: 20 अंक
  • भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023: 25 अंक
  • उत्तर प्रदेश पुलिस अधिनियम एवं विनियम: 15 अंक
  • भारतीय संविधान: 10 अंक
कुल अंक: 150
 

यूपीपीएससी एपीओ मुख्य परीक्षा 2025

यूपीपीएससी एपीओ मुख्य परीक्षा 2025 एक लिखित परीक्षा है जिसमें कुल 6 पेपर होंगे और कुल अंक 500 हैं। सामान्य हिंदी और अंग्रेजी के पेपर 1 घंटे 30 मिनट के होंगे, जबकि बाकी पेपर 3 घंटे के होंगे। इस परीक्षा में आपकी भाषा, सामान्य जानकारी और कानून से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों का परीक्षण किया जाएगा।

विषयवार परीक्षा पैटर्न

इसमें सामान्य हिंदी (हाई स्कूल स्तर) के लिए 100 अंक, सामान्य अंग्रेजी (हाई स्कूल स्तर) के लिए 50 अंक, सामान्य ज्ञान के लिए 50 अंक, क्रिमिनल लॉ एंड प्रोसीजर के लिए 100 अंक, साक्ष्य अधिनियम के लिए 100 अंक और अन्य अधिनियमों के लिए 100 अंक निर्धारित हैं।

साक्षात्कार प्रक्रिया

यूपीपीएससी एपीओ साक्षात्कार भर्ती प्रक्रिया का अंतिम चरण है और इसके कुल 50 अंक हैं। इस चरण में उम्मीदवारों के व्यक्तित्व, संचार कौशल, आत्मविश्वास और सहायक अभियोजन अधिकारी के रूप में उनकी योग्यता की जांच की जाएगी। साक्षात्कार में प्राप्त अंक और लिखित परीक्षा के अंकों का कुल योग करके ही अंतिम सूची तैयार की जाएगी।

कैसे होगा चयन?

चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और इंटरव्यू/मूल्यांकन के आधार पर किया जाता है। प्रारंभिक परीक्षा एक स्क्रीनिंग टेस्ट होती है, जिससे मुख्य परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवार चुने जाते हैं। मुख्य परीक्षा में विधिक विषयों पर विस्तृत प्रश्न पूछे जाते हैं और इसके अंकों के आधार पर मेरिट तैयार होती है। उसके बाद इंटरव्यू या मूल्यांकन में उम्मीदवार के कानूनी ज्ञान, व्यक्तित्व और प्रस्तुति कौशल की जांच होती है। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के कुल अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed