फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPRPB issued Important notice before result of constable, requirements for driving test of constable driver

UPPRPB: सिपाही भर्ती के परिणाम से पहले बोर्ड का अहम नोटिस, आरक्षी चालक भर्ती के ड्राइविंग टेस्ट पर दी जानकारी

Tue, 12 Nov 2024 03:09 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 12 Nov 2024 03:09 PM IST
सार

UP Police Driving Skill Test: कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के परिणाम के इंतजार के बीच यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने अपनी एक भर्ती से जुड़ा महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। यह नोटिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती से जुड़ा है। विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ें।
 

विज्ञापन
UPPRPB issued Important notice before result of constable, requirements for driving test of constable driver
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPPRPB: लाखों अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि बोर्ड जल्द से जल्द 60,244 कांस्टेबल पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा का परिणाम जल्द जारी करेगा। इसी बीच बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस, आरक्षी सशस्त्र पुलिस, और आरक्षी पीएसी में कांस्टेबल ड्राइवर (आरक्षी चालक) के पद पर चयन के लिए ड्राइविंग स्किल टेस्ट संबंधी महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। 

विज्ञापन

252 उम्मीदवारों को देना है ड्राइविंग स्किल टेस्ट

बोर्ड ने बताया है कि कांस्टेबल ड्राइवर के कुल 9212 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, और इसके लिए चयन के लिए पात्र 252 अभ्यर्थियों को ड्राइविंग स्किल टेस्ट में भाग लेना होगा। यह परीक्षण उत्तर प्रदेश पुलिस मोटर परिवहन शाखा अधीनस्थ अधिकारी सेवा नियमावली 2015 के तहत आयोजित किया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों की सूची उनके प्रदर्शन के आधार पर जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPPBPB Driving Test: ड्राइविंग स्किल टेस्ट

नोटिस के अनुसार, ड्राइविंग स्किल टेस्ट तीन मुख्य भागों में आयोजित किया जाएगा:
1. गैराजिंग टेस्ट
2. रोड ड्राइविंग टेस्ट
3. पैरलल पार्किंग टेस्ट

विज्ञापन

UP Police Driving Test Date: 16 दिसंबर को होगा ड्राइविंग स्किल टेस्ट

यह ड्राइविंग स्किल टेस्ट 16 दिसंबर, 2024 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के नूरनगर भदरसा स्थित राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) के मैदान में आयोजित किया जाएगा। टेस्ट के बारे में सभी विवरण, जैसे तिथि और समय, अभ्यर्थियों को उनके एडमिट कार्ड के माध्यम से भेजे जाएंगे। बोर्ड ने कहा कि यह सूचना अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रदान की गई है ताकि वे ड्राइविंग टेस्ट की तैयारी कर सकें।

कांस्टेबल भर्ती के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के परिणाम को लेकर भी बोर्ड ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इस परीक्षा का परिणाम नवंबर 2024 के तीसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना जताई गई है। लगभग 48 लाख अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए पंजीकरण कराया था। परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थी, और लगभग 32 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।

दिसंबर में होगा शारीरिक परीक्षण

बोर्ड ने बताया कि 70 प्रश्नों पर आपत्तियां प्राप्त हुई थीं, जिसके परिणामस्वरूप 25 प्रश्नों को रद्द किया गया, जबकि 29 प्रश्नों के दो सही उत्तर माने गए। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने दोनों विकल्पों में से कोई भी सही उत्तर चुना, उन्हें अंक दिए जाएंगे। बोर्ड किसी भी समय कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर सकता है। ताजा जानकारी के अनुसार बोर्ड ने शारीरिक परीक्षण के लिए तैयारी शुरू कर दी है। फिजिकल टेस्ट दिसंबर में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed