फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPCL Technician 2022  last date to apply for 357 posts at upenergy.in sarkari naukri

UPPCL Technician 2022: यूपीपीसीएल में तकनीशियन के 357 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख आज

Wed, 19 Oct 2022 12:47 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 19 Oct 2022 12:47 PM IST
सार

UPPCL Technician 2022: UPPCL की ओर से जारी की गई तकनीशियन भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को 27 सितंबर, 2022 से शुरू किया गया था। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख आज 19 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
UPPCL Technician 2022  last date to apply for 357 posts at upenergy.in sarkari naukri
UPPCL Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

UPPCL Technician 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिडेट/UPPCL ने तकनीशियन के बंपर पदों पर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में हो रहे हैं, जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के इचछुक हैं, वे अपना आवेदन उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिडेट की आधिकारिक वेबसाइट www.upenergy.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं आवेदन की पूरी प्रक्रिया इस खबर के माध्यम से...

विज्ञापन

इतने पदों पर होनी है भर्ती
उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिडेट द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 357 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को तकनीशियन (Electrical) के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में कुल 200 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज है आवेदन की आखिरी तारीख
UPPCL की ओर से जारी की गई तकनीशियन भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को 27 सितंबर, 2022 से शुरू किया गया था। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख आज 19 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की गई है। जो भी उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर सके हैं, वे इस मौके को हाथ से न जाने दें और अपना आवेदन जल्द से जल्द जाकर आधिकारिक वेबसाइट पर जमा कर लें। 

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, यूपी से कक्षा 10वीं पास, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रिकल (कौशल विकास के तहत विद्युत वितरण) का सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1180 रुपये और एससी व एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 826 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक करें।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upenergy.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • अब अपना पंजीयन करें और लॉगिन कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • उम्मीदवार संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
  • अब जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म, भुगतान रसीद आदि को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed