UPPCL Technician 2022: यूपीपीसीएल में तकनीशियन के 357 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख आज
UPPCL Technician 2022: UPPCL की ओर से जारी की गई तकनीशियन भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को 27 सितंबर, 2022 से शुरू किया गया था। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख आज 19 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPPCL Technician 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिडेट/UPPCL ने तकनीशियन के बंपर पदों पर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में हो रहे हैं, जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के इचछुक हैं, वे अपना आवेदन उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिडेट की आधिकारिक वेबसाइट www.upenergy.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं आवेदन की पूरी प्रक्रिया इस खबर के माध्यम से...
इतने पदों पर होनी है भर्ती
उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिडेट द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 357 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को तकनीशियन (Electrical) के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में कुल 200 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
आज है आवेदन की आखिरी तारीख
UPPCL की ओर से जारी की गई तकनीशियन भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को 27 सितंबर, 2022 से शुरू किया गया था। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख आज 19 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की गई है। जो भी उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर सके हैं, वे इस मौके को हाथ से न जाने दें और अपना आवेदन जल्द से जल्द जाकर आधिकारिक वेबसाइट पर जमा कर लें।
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, यूपी से कक्षा 10वीं पास, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रिकल (कौशल विकास के तहत विद्युत वितरण) का सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1180 रुपये और एससी व एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 826 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक करें।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upenergy.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- अब अपना पंजीयन करें और लॉगिन कर के आवेदन पत्र को भरें।
- उम्मीदवार संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
- अब जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म, भुगतान रसीद आदि को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।