फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPCL Recruitment 2022 For Camp Assistant Posts at upenergy.in know how to apply sarkari naukri

UPPCL Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नौकरी का मौका, जानें कैसे करना है आवेदन?

Thu, 26 May 2022 01:19 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 26 May 2022 01:19 PM IST
सार

UPPCL Recruitment 2022: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।

विज्ञापन
UPPCL Recruitment 2022 For Camp Assistant Posts at upenergy.in know how to apply sarkari naukri
UPPCL Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

UPPCL Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए  उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) में अच्छा अवसर सामने आया है। UPPCL ने कैंप असिस्टेंट ग्रेड-3 के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन रूप में आयोजित किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाकर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण।

विज्ञापन

UPPCL Recruitment 2022: कितने पदों पर होगी भर्ती?
उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कैंप असिस्टेंट ग्रेड-3 के पदों पर जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 24 निर्धारित की है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक (ग्रेजुएट) की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। वही, आवेदकों टाइपिंग भी आनी चाहिए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPPCL Recruitment 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन
कैंप असिस्टेंट ग्रेड-3 के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।  UPPCL ने आवेदन की आखिरी तारीख 15 जून, 2022 को निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। इस तारीख के बाद उन्हें आवेदन का कोई भी मौका नहीं मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भर्ती के नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UPPCL Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, राज्य के एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 826 रुपये निर्धारित किए गए हैं। 

UPPCL Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन करें-:

  • सबसे पहले  UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Vacancy/ Results के टैब पर जाएं।
  • अब यहां कैंप असिस्टेंट भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें।
  • अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed