फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPCL Recruitment 2022 Apply for Executive Assistant posts at upenergy.in

UPPCL Recruitment 2022: यूपीपीसीएल एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट भर्ती आवेदन शुरू, 86 हजार तक होगा वेतन

Sat, 20 Aug 2022 10:58 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 20 Aug 2022 10:58 AM IST
सार

UPPCL Recruitment 2022: कार्यकारी सहायक (Executive Assistant) के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-04 के अनुसार, 27,200 रुपये से लेकर 86,100 रुपये तक का वेतन मिलेगा। 

विज्ञापन
UPPCL Recruitment 2022 Apply for Executive Assistant posts at upenergy.in
UPPCL Executive Assistant Recruitment - फोटो : Self

विस्तार

UPPCL Executive Assistant Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने कार्यकारी सहायक (Executive Assistant) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। उपरोक्त पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-04 के अनुसार, 27,200 रुपये से लेकर 86,100 रुपये तक का वेतन मिलेगा। 

विज्ञापन

आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए upenergy.in पर 12 सितंबर, 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। परीक्षा अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। भर्ती विज्ञापन संख्या 09/VSA/2022/EA के अनुसार कार्यकारी सहायक के कुल 1,033 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें से 416 पद अनारक्षित यानी सामान्य श्रेणी के हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPPCL Recruitment 2022: पात्रता मापदंड


आयु सीमा : आवेदक उम्मीदवारों की आयु एक जनवरी, 2022 को 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की हिंदी में टाइपिंग स्पीड न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।

विज्ञापन


UPPCL Recruitment रिक्तियों के लिए आवेदन करने के चरण

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    रिक्ति / परिणाम टैब पर जाएं और कार्यकारी सहायक पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार खुद को रजिस्टर करें और संबंधित पद के लिए आवेदन करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपने दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन फॉर्म की कॉपी डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

 

UPPCL Recruitment 2022: आवेदन शुल्क

सामान्य / ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 1,180 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 826 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed